IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, हालांकि गिल से पहले बीसीसीआई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहती थी, लेकिन बुमराह ने फिटनेस के कप्तानी करने से मना कर दिया था। बुमराह इस सीरीज के सभी मैच खेल पाएंगे या नहीं ये तय नहीं है। कई बार बुमराह को इंजरी के चलते लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहते हुए देखा गया है। वहीं अब पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने बताया कि आखिर बुमराह बार-बार क्यों चोटिल हो रहे हैं?
योगराज सिंह का बड़ा बयान आया सामने
एक इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने कहा “बुमराह और अन्य क्रिकेटरों के बार-बार चोटिल होने का कारण जिम है। शमी और हार्दिक आपको बॉडीबिल्डिंग की जरूरत नहीं है। पुराने दिनों में बड़े-बड़े गेंदबाज काफी लचीले थे इसके अलावा दिग्गज विव रिचर्ड्स भी 35 साल तक कोई जिम नहीं गए थे। क्रिकेटर्स को 35-36 साल की उम्र के बाद जिम जाना चाहिए, क्योंकि आपकी मजबूती 36-37 साल के बाद शुरू होती है।”
आगे उन्होंने कहा “कम उम्र में आप जिम जाते हैं जिससे ज्यादा चोटें लगती है। पुराने समय में न के बराबर चोट लगती थी। क्रिकेट में आपको लचीले शरीर की जरूरत होती है। आगे उन्होंने बीसीसीआई से कहा कि कृपा भगवान के लिए क्रिकेटरों को जिम न भेजे।” योगराज सिंह का मानना है कि क्रिकेटरों के ज्यादा जिन जाने से उनको इंजरी का ज्यादा खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में उनको जिम नहीं जाना चाहिए।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चोटिल हुए थे बुमराह
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह इंजर्ड हो गए थे। सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह को पीठ में ऐंठन की समस्या हो गई थी, जिसके चलते उनको स्कैन के लिए मैच बीच में छोड़कर अस्पताल जाना पड़ा था। इसके बाद दूसरी पारी में बुमराह ने गेंदबाजी भी नहीं की थी। इंजरी के चलते बुमराह आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। अब देखने वाली बात होगी इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के कितने मैच बुमराह खेलने वाले हैं?
ये भी पढ़ें:- MLC 2025: 13 छक्के, 2 चौके, ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों पर शतक लगाकर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines