Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने की रवींद्र जडेजा की ‘धुनाई’, IPL 2026 से पहले भरी हुंकार

Yashasvi Jaiswal Practice Video: आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका अब कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा. सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जिसमें जायसवाल आईपीएल 2026 के लिए हुंकार भर रहे हैं.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 20, 2026 14:21

Yashasvi Jaiswal Practice Video: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है. अब टूर्नामेंट शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं. 28 मार्च को 19वें सीजन का पहला मुकाबला एसआरएच और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. साल 2008 का आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स भी मैदान पर उतर चुकी है. टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी आगामी सीजन से पहले हुंकार भर चुके हैं.

यशस्वी जायसवाल ने किया अभ्यास

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने नए कप्तान रियान पराग की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. संजू सैमसन के सीएसके में ट्रेड होने के बाद फ्रेंचाइजी ने कप्तानी का जिम्मा पराग को दिया है. वहीं, सभी की नजरें यशस्वी जायसवाल पर भी रहेंगी, जो सलामी बल्लेबाज की भूमिका में होंगे. अभ्यास के दौरान यशस्वी जायसवाल ने रवींद्र जडेजा की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद जडेजा ने कहा कि अभी तो कह रहा था की तेरी नींद पूरी नहीं हुई है. दोनों खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

---विज्ञापन---

लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखें https://twitter.com/rajasthanroyals/status/2034674349828186469?s=20

संजू सैमसन के चले जाने के बाद आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में होंगे. दोनों खिलाड़ी ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं.

---विज्ञापन---

कैसा रहा था पिछला सीजन?

आईपीएल 2025 में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 मैच में 43 की औसत के साथ 559 रन बनाए थे, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट के साथ भी खासा प्रभावित किया था. जायसवाल ने 159.71 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे. साल 2020 में यशस्वी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे. इसके बाद उन्होंने अब तक केवल राजस्थान के लिए ही आईपीएल खेला है. उन्होंने आईपीएल करियर में 67 मैच में 34.38 की औसत के साथ 2166 रन बनाए हैं. इस बार भी रॉयल्स को उनसे खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

First published on: Mar 20, 2026 02:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.