Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी पर सबकी नजर टिकी रहने वाली है तो वह हैं युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बाद जायसवाल ही वह नाम हैं जिनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। उन्होंने भले ही अभी तक ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हों, लेकिन जो प्रदर्शन उन्होंने अब तक किया है, वह शानदार रहा है। खास बात यह है कि जायसवाल पहली बार इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आएंगे, और अगर यहां भी उनका बल्ला चला तो एक बड़ा रिकॉर्ड जायसवाल के नाम हो सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ रहा है शानदार प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 1798 रन बनाए हैं और उनका औसत 52.88 का है। इस दौरान वे 4 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है, जो बताता है कि उन्हें इस टीम के खिलाफ खेलना रास आता है। खास बात ये है कि जायसवाल छक्कों के मामले में भी काफी आक्रामक हैं। वे अब तक 39 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं।
शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड खतरे में
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने ये मुकाम केवल 26 टेस्ट मैचों में हासिल किया था। वहीं, जायसवाल अब तक 19 मैच खेल चुके हैं और उन्हें 50 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 11 छक्के और चाहिए। अगर वे आने वाले कुछ मैचों में यह कर दिखाते हैं तो अफरीदी का रिकॉर्ड टूट जाएगा और जायसवाल बन जाएंगे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी।
जायसवाल बना सकते हैं कीर्तिमान
जायसवाल की बल्लेबाजी शैली आक्रामक है और वह हर फॉर्मेट में बड़ी हिट लगाने से नहीं हिचकते। टेस्ट मैचों में भी वे मौके मिलते ही गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर उन्हें खेलने के लिए 2-3 टेस्ट मैच और मिलते हैं तो वे 11 छक्के आसानी से लगा सकते हैं। इस हिसाब से शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड टूटना अब लगभग तय नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines