Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

11 साल बाद पहली जीत…मौजूदा WWE चैंपियन ने WrestleMania 42 से पहले किया कमाल, दिग्गज की शर्मनाक हार

WWE Raw के एपिसोड में एजे ली ने बेली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की. इसके बाद उनके ऊपर बैकी लिंच ने भी हमला किया. एजे ने रेड ब्रांड में लंबे समय बाद जीत हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 17, 2026 12:52
WWE Raw में हुआ बड़ा मैच

AJ Lee: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शो की शुरुआत में ही बवाल मचा. ओबा फेमी ने आकर ब्रॉक लैसनर को पटक दिया. खैर एपिसोड में एजे ली ने अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप बेली के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में ली ने अपने टाइटल को रिटेन किया. ली ने लंबे समय बाद रेड ब्रांड के एपिसोड में बड़ी जीत दर्ज की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE दिग्गज एजे ली को मिली सफलता

एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बैकी लिंच को हराकर एजे ली ने टाइटल अपने नाम किया. पिछले हफ्ते बेली ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच जीता. बेली और ली का मैच देखने को लिए सभी उत्सुक थे. दोनों ने किसी को निराश नहीं किया. बेली का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने कई बार ली को पिन करने का प्रयास किया. मैच के अंत में बेली ने टॉप रोप से एल्बो लगाया, लेकिन ली वहां से हट गईं. इसका फायदा ली को मिला. उन्होंने बेली को ब्लैक विडो सबमिशन मूव लगाया. बेली ने तुरंत ही टैपआउट कर लिया. इस तरह एजे ने अपने टाइटल को रिटेन किया.

---विज्ञापन---

आपको बता दें एजे ली ने Raw में 9 मार्च 2015 को अंतिम जीत दर्ज की थी. उन्होंने समर रे को हराया था. 2025 में उन्होंने WWE में वापसी की थी.11 साल बाद एजे ने रेड ब्रांड में अपनी पहली जीत हासिल की है. ये उनके लिए कहीं ना कहीं खुशी की बात है. जीत के बाद एजे और बेली ने एक-दूसरे हाथ मिलाकर सम्मान दिखाया.

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Brock Lesnar का मैच WrestleMania 42 में WWE के ‘दानव’ से बुक किया गया, क्या द बीस्ट की होगी हार?

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा एजे ली का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. सवाल ये है कि एजे ली का मैच वहां पर किसके साथ होगा. Raw में बेली को हराने के बाद एजे ज्यादा देर तक खुशी नहीं मना पाईं. स्टेज पर उनके ऊपर पीछे से आकर बैकी लिंच ने हमला कर दिया. बैकी ने इस बार उनके ऊपर जानलेवा अटैक किया. बैकी ने टाइटल को भी हाथ में उठाया. उन्होंने बता दिया है कि वो अपने टाइटल को दोबारा हासिल करेंगी. यहां से ये भी संकेत मिल गए हैं कि WrestleMania 42 में बैकी और ली के बीच रीमैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw का एपिसोड ऑफ-एयर होने के बाद Roman Reigns के साथ क्या हुआ? देखिए वायरल वीडियो

First published on: Mar 17, 2026 12:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.