---विज्ञापन---

खेल angle-right

3 धमाकेदार चीजें जो WWE Raw में इस हफ्ते Roman Reigns-Brock Lesnar कर सकते हैं, विरोधियो की होगी हालत खराब

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर वहां पर आने वाले हैं. दोनों को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में दोनों स्टार्स क्या कर सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. फैंस को बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. WrestleMania 42 को देखते हुए सभी की नजरें शो पर होंगी. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर रेड ब्रांड के एपिसोड में मौजूद रहेंगे. ये दोनों आएंगे तो फिर बवाल मचना पक्का है. इन दोनों की वजह से फैंस भी काफी उत्साहित हैं. यहां हम आपको तीन चीजों के बारे में बताएंगे जो रेड ब्रांड में रोमन और लैसनर कर सकते हैं.

WWE Raw में सीएम पंक पर हो सकता है हमला

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सीएम पंक के साथ चल रही है. दोनों के बीच WrestleMania 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. इनकी दुश्मनी ने रफ्तार पकड़ ली है. कुछ हफ्ते पहले पंक ने रेंस के दिवंगत पिता का नाम उछाला था. पंक ने कहा कि वो रेस को उनके पिता के बगल में दफन करेंगे. इसके बाद रेंस को बहुत गुस्सा आया था. अब इस हफ्ते रेंस इसका बदला ले सकते हैं. हो सकता है कि वो पंक के ऊपर अटैक कर दें. स्पीयर और सुपरमैन पंच से इस बार पंक की हालत खराब हो सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H को पीटने वाली महिला रेसलर का AEW में धमाकेदार डेब्यू, 3 साल बाद रिंग में वापसी कर फैंस को चौंकाया

ब्रॉक लैसनर का मैच हो सकता है ऑफिशियल

पिछले महीने ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन के साथ रिंग में एंट्री की थी. हेमन ने लैसनर की तरफ से WrestleMania 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया था. हेमन ने लैसनर का शेड्यूल दिखाया और कहा कि कोई भी द बीस्ट को चुनौती दे सकता है. अब इस हफ्ते लैसनर को उनका विरोधी मिल सकती है. ओबा फेमी या एलए नाइट उन्हें जवाब दे सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर एफ-5 का कमाल भी देखने को मिलेगा. लैसनर एफ-5 से विरोधी को धराशाई कर सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

रोमन रेंस जोड़ सकते हैं नई शर्त

WrestleMania 42 में सीएम पंक अपने टाइटल को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रंबल मैच जीतकर पंक को विरोधी के रूप में चुना. पंक ने रेंस को अभी तक अपनी बातों से खूब गुस्सा दिलाया है. रेंस इस हफ्ते मुकाबले में कोई नई शर्त जोड़कर पंक की हालत खराब कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि रेंस हार मानने वालों में से नहीं है. वो जरूर बड़ी शर्त रखकर चौंका सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns-Brock Lesnar मचाएंगे बवाल, 4 बड़े मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 16, 2026 11:05 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola