WWE Raw का एपिसोड ऑफ-एयर होने के बाद Roman Reigns के साथ क्या हुआ? देखिए वायरल वीडियो

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच टकराव देखने को मिला. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. आइए आपको बताते हैं कि शो ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ.

WWE

WWE Raw के मेन इवेंट में रोमन रेंस नज़र आए

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 को देखते हुए वीकली एपिसोड अब बहुत शानदार हो रहे हैं. Raw का लेटेस्ट शो जबरदस्त रहा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी नज़र आए. मेन इवेंट में रोमन और सीएम पंक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. पंक ने माइक से रेंस पर हमला भी किया. हालांकि, रोमन इसके बाद खुश हो गए थे. रोमन ने इस बार पंक का खूब मजाक उड़ाया. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है शो ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ. आइए हम आपको बताते हैं कि शो लाइव से हटने के बाद रेंस ने क्या किया.

विज्ञापन

WWE स्टार रोमन रेंस का बड़ा बयान

रोमन रेंस और सीएम पंक ने एक-दूसरे का मजाक उड़ाया. दोनों के बीच तगड़ी जंग देखने को मिली. रोमन ने इस बार पंक को बुजुर्ग कह दिया. पंक इसे सहन नहीं कर पाए. उन्होंने रोमन के ऊपर माइक से हमला कर उन्हें नीचे गिरा दिया. पंक का गुस्सा देखकर रेंस हंसने लगे थे. मामला आगे बढ़ने से पहले WWE के कर्मचारी वहां पर आ गए. पंक को वहां से बाहर ले जाया गया. वहीं रेंस रिंग से पंक को धमकी दे रहे थे.

विज्ञापन

शो ऑफ-एयर होने के बाद रोमन रेंस ने खास प्रोमो दिया. उन्होंने कहा, “ट्राइबल चीफ ने आपसे कभी झूठ नहीं बोला. मैंने हमेशा सच बोला है और उस एक बात में कोई भी झूठ नहीं है. मैंने आपसे कहा था कि वो जो चाहे कहेगा, लेकिन आपको बस सही तरीके से जवाब देना है. वो पाखंडी हैं. रेसलमेनिया में पंक और रेसलिंग जगत को याद दिलाऊंगा, कंपनी कौन चलाता है. पंक मुझे एक्नॉलेज कर मेरे परिवार से माफी मांगेंगे”.

ये भी पढ़ें:-WWE ने WrestleMania 42 के लिए Brock Lesnar के ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में होगा तगड़ा मैच?

WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. अभी तक बड़ा ब्रॉल देखने को नहीं मिला है. अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी दोनों का आमना-सामना होगा. वहां पर इनके बीच हाथापाई हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा. इनकी दुश्मनी अब पर्सनल हो गई है. रेंस ने इस बार पंक की पत्नी का नाम भी लिया. वहीं एक हफ्ते पहले रोमन के पिता को पंक बीच में लाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ