Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में Becky Lynch का नया नाटक, Royal Rumble विवाद के बाद ‘अलविदा’ कहकर मचाई सनसनी, फैंस से की बड़ी मांग

बैकी लिंच का कहना है कि वुमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्हें गलत तरह से एलिमिनेट किया गया. उन्होंने WWE ऑफिशियल्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. अब उन्होंने एक और बड़ा बयान देकर बवाल मचा दिया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 5, 2026 11:27
बैकी लिंच का बड़ा बयान

Becky Lynch: WWE में विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच का नाटक जारी है. लिंच ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया कि वुमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्हें गलत तरीके से बाहर कर दिया गया था. बैकी ने कहा कि वो एलिमिनेट नहीं हुई थी. बैकी ने इसी के चलते Raw में भी हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने कहा कि वो लॉस एंजिल्स में वकील से मिल रही हैं. अब बैकी ने नया बयान साझा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है. रंबल मैच में गलत तरीके से बाहर होने की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया.

WWE चैंपियन बैकी लिंच का बड़ा बयान

बैकी लिंच ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच में गलत तरीके से बाहर होने के लिए WWE ऑफिशियल्स को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने नटालिया पर भी आरोप लगाए. बैकी इंसाफ मांग रही हैं. रंबल मैच से बाहर होने के बाद बैकी ने कई दिनों तक अराजक पोस्ट डाली. उन्होंने चर्चा में रहने की पूरी कोशिश की. अब बैकी ने पोस्ट शेयर किया है कि वो सोशल मीडिया से दूर हो रही हैं और उन्होंने प्राइवेसी की मांग की है. बैकी ने कहा, “वुमेंस रॉयल रंबल मैच में बड़ी घटना के बाद मैंने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है. कृपया मौजूदा समय में मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें”. बैकी ने अब नया नाटक शुरू कर दिया है. देखना होगा कि आगे वो इस पर क्या अपडेट देंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 का संभावित मैच कार्ड, Roman Reigns को मिल सकता है नया विरोधी

---विज्ञापन---

WWE Elimination Chamber 2026 में हो सकता है बड़ा मैच

बैकी लिंच की मौजूदा समय में नटालिया और मैक्सिकन डुप्री के साथ राइवलरी चल रही है. डुप्री के खिलाफ उनके मैच भी हो चुके हैं. बैकी अपने टाइटल को भी हार चुकी हैं. कुछ हफ्ते पहले डुप्री को नटालिया ने धोखा दिया था. वुमेंस रॉयल रंबल मैच में नटालिया ने बैकी को एलिमिनेट किया. Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहां पर बैकी अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप को नटालिया और डुप्री के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के ब्लॉकबस्टर मैच पर मंडराया खतरा, 27 साल के रेसलर को लगा झटका!


First published on: Feb 05, 2026 11:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.