Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने बढ़िया काम किया है. मैकइंटायर क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं. भारतीय टीम को वो बहुत पसंद करते हैं. कई मौकों पर उन्होंने समर्थन भी किया है. मैकइंटायर क्रिकेट को फॉलो भी करते हैं. खैर इस बार उन्होंने दिल जीतने वाला एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टी-शर्ट पहनकर जिम में पसीना बहा रहे हैं. उनका अंदाज से ऐसा लग रहा है कि बुमराह की बहुत जल्द WWE में एंट्री होने वाली है.
ड्रू मैकइंटायर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
आपको बता दें ड्रू मैकइंटायर सितंबर 2023 में भारत के हैदराबाद में हुए इवेंट Superstar Spectacle में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर रिंग में उतरे थे. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. इस बार स्कॉटिश वॉरियर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया. वो जिम में बाइसेप्स की एक्सरसाइज कर रहे हैं. इस दौरान मैकइंटायर ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई थी. कुछ देर वर्कआउट करने के बाद वो पीछे की तरफ मुड़ते हैं, तो उस टी-शर्ट पर जसप्रीत बुमराह और उनका जर्सी नंबर 93 प्रिंट था. मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा, “मैं बाइसेप्स बना रहा हूं. गो बूम.” इससे पता चलता है कि विदेशो में भी बुमराह की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. मैकइंटायर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Brock Lesnar ने वापस आकर WWE फैंस को दिया ‘धोखा’, Roman Reigns ने लिया बदला, Raw रिजल्ट्स पर एक नज़र
WWE रिंग से गायब चल रहे हैं ड्रू मैकइंटायर
पिछले महीने हुए रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला जेकब फाटू के साथ हुआ था. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. अंत में मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर मैकइंटायर नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैकइंटायर ने इस साल की शुरुआत में कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी जीती थी.
यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Triple H का WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns vs Jacob Fatu रीमैच बुक करना बड़ी गलती है
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines