Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से उनका काम शानदार रहा है. जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी खतरनाक रही. खैर सैथ रॉलिंस ने इस बार रोमन रेंस के ऊपर निशाना साधा है. रॉलिंस की नजरें अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर हैं, जो उन्होंने हारी नहीं थी. पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण रॉलिंस को मजबूरन टाइटल छोड़ना पड़ा था. अब उनका लक्ष्य दोबारा इसे हासिल करना है. आइए आपको बताते हैं कि रॉलिंस ने इस बार क्या कहा.
WWE स्टार सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान
Prince St. Pizza को सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा, “मेरी कलाई में चोट लग गई थी और इस वजह से मुझे टाइटल छोड़ना पड़ा था. मुझे किसी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा था. सीएम पंक ने टाइटल जीता और रोमन रेंस के खिलाफ इसे रेसलमेनिया में डिफेंड किया. दोनों ही मेरे दुश्मन हैं. मुझे दोनों को बर्दाश्त करना पड़ा. रोमन रेंस अब मेरे टाइटल को लेकर घूम रहे हैं. वो ये कह रहे हैं कि उन्होंने टाइटल को अहमियत दी है. ये बात एकदम झूठ है. मैं भी जानता हूं और सभी जानते हैं कि वो एक मूर्ख की तरह लगते हैं”.
ये भी पढ़ें: WWE रिजल्ट्स, 3 जून, 2026: Roman Reigns के साथी की हार, मेन इवेंट में 2 रेसलर्स ने मचाया घमासान
WWE SummerSlam 2026 में हो सकता है मैच
SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहां पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई थी. रॉलिंस किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं. वैसे दोनों के बीच मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines