5 WWE स्टार्स जिनमें है Undertaker की WrestleMania स्ट्रीक को ध्वस्त करने का दम, एक ने की है Brock Lesnar की खूब कुटाई

WWE में द अंडरटेकर ने कई सालों तक काम किया. उन्होंने अलग-अलग कैरेक्टर्स में आकर फैंस का मनोरंजन किया. उन्हें रेसलमेनिया का किंग कहा जाता है. उनकी धमाकेदार स्ट्रीक भी रही है. कुछ युवा स्टार्स ऐसे हैं जो उनकी स्ट्रीक को फ्यूचर में तोड़ सकते हैं.

WWE
1 / 6
WWE में कौन करेगा बड़ा कारनामा?

Undertaker Historic WrestleMania Streak: द अंडरटेकर ने WWE में 30 साल तक काम किया. वो अपने अलग-अलग कैरेक्टर के लिए जाने जाते थे. विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया. रेसलमेनिया के बादशाह टेकर रहे हैं. उन्होंने लगातार 21 मैचों में जीत हासिल की थी. उनकी स्ट्रीक का अंत 2014 में ब्रॉक लैसनर ने किया था. मौजूदा समय में कुछ युवा रेसलर्स हैं जो टेकर के रिकॉर्ड को भविष्य में तोड़ सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

WWE में ओबा फेमी का फ्यूचर जबरदस्त रहने वाला है. उनका मॉन्स्टर किरदार सभी को पसंद आ रहा है. अपने पहले ही रेसलमेनिया मैच में उन्होंने ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज को हराया है. उन्हें कंपनी द्वारा हमेशा पुश दिया जाना पक्का है. वो भविष्य में अंडरटेकर के लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स3 / 6

ट्रिक विलियम्स भी जबरदस्त काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने पहले ही रेसलमेनिया मैच में यूएस चैंपियनशिप हासिल की है. फ्यूचर में उन्हें भी बड़ा पुश दिया जा सकता है. वो टेकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का पूरा दम रखते हैं. विलियम्स का रिंग में एक्शन सभी को पसंद आता है.

सोल रुका

सोल रुका4 / 6

सोल रुका की मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है. वो वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत चुकी हैं. रुका का भी कंपनी में फ्यूचर उज्जवल है. उन्होंने काफी मेहनत की है. वो द अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं. वो रेसलमेनिया में अपना दबदबा कायम कर सकती हैं.

विज्ञापन

जे'वॉन एवंस

जे'वॉन एवंस5 / 6

जे'वॉन एवंस अभी 22 साल के हैं. उनका रेसलिंग करियर WWE में बहुत लंबा रहने वाला है. वो बड़े-बड़े  रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं. उनकी मेन रोस्टर में भी एंट्री हो गई है. वो फ्यूचर में टेकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. उनके पास WWE में बहुत समय है.

रॉक्सन परेज

रॉक्सन परेज6 / 6

रॉक्सन परेज 24 साल की हैं. उनके पास भी रोस्टर में काम करने के लिए बहुत समय है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. आने वाले समय में उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. वो भी एक ऐसी रेसलर हैं जो टेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक को तोड़ सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन