CM Punk: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा. वहां पर सीएम पंक ने धमाकेदार वापसी की. सबसे बड़ी बात है कि सैमी ज़ेन को हराकर उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. सैमी का सिर्फ 9 दिन में ही टाइटल रन खत्म हो गया है. पंक लंबे समय बाद टीवी पर नज़र आए. उन्हें देखकर शिकागो के फैंस खुश हो गए थे. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि पंक की अगली उपस्थिति कब होगी. WWE ने उन्हें लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
WWE दिग्गज सीएम पंक को लेकर अपडेट
रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे. इसके बाद Raw के एपिसोड में उनका कोडी रोड्स के साथ सैगमेंट हुआ था. तब से टीवी पर पंक की एंट्री नहीं हुई थी. उनकी वापसी को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही थीं. आखिरकार उन्होंने वापसी करते हुए टाइटल अपने नाम किया. खैर उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है. SmackDown के आगामी एपिसोड में वो नज़र आएंगे. इसका ऐलान कर दिया गया है. देखना होगा कि उनका पहला विरोधी कौन होगा.
ये भी पढ़ें: ‘WWE ने कैरेक्टर मार दिया’, सालों बाद The Great Khali ने Vince McMahon पर लगाया सनसनीखेज आरोप
सीएम पंक बने SmackDown का हिस्सा
सीएम पंक अब SmackDown में ही काम करते हुए नज़र आएंगे. अब उन्हें ब्लू ब्रांड के सभी एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. आपको बता दें अप्रैल 2009 में पंक को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया. वहां पर उन्होंने जबरदस्त काम किया. 2010 में उन्होंने SmackDown छोड़ दिया. इसके बाद वो कभी इस ब्रांड के सदस्य के रूप में नहीं दिखाई दिए. अब जाकर उन्हें SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनाया गया है. 16 साल बाद पंक बड़ा कारनामा करने वाले हैं. देखना होगा कि अब उनकी बुकिंग वहां पर किस अंदाज में की जाएगी.
ये भी पढ़ें: CM Punk ने फ्रिज के अंदर रखी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
14 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
18 hrs agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
1 day agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
5 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
5 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
6 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
8 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
9 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines