Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रेड आउटफिट, कातिल अदाएं...27 साल की WWE हसीना ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखकर आप भी कहेंगे WOW

हाल ही में WWE स्टार ब्लैक मोनरो ने अपनी चैंपियनशिप को विवादस्पद रूप से खो दिया. अभी भी उनकी हार चर्चा में चल रही है. अब मोनरो ने बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को अपना दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन
रेड आउटफिट, कातिल अदाएं...27 साल की WWE हसीना ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखकर आप भी कहेंगे WOW
WWE स्टार का जबरदस्त लुक आया सामने

NXT Star: WWE NXT की महिला स्टार और 27 साल की ब्लैक मोनरो मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रही है. हाल ही में वो अपनी NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप हार गई थी. उनकी ये हार काफी विवादास्पद रही. किसी ने भी इस फैसले को स्वीकार नहीं किया. रेफरी की गलती से मोनरो के टाइटल रन का अंत हुआ. मोनरो अपने हॉट लुक के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने इस बार सोशल मीडिया पर अपनी कातिल अदाएं दिखाकर गहमागहमी बढ़ा दी है.

WWE स्टार ब्लैक मोनरो ने खास तस्वीरें की अपलोड

ब्लैक मोनरो ने छुट्टियों के दौरान ली गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने चैंपियनशिप के साथ खास अंदाज में पोज दिया. मोनरो ने टाइटल को अपनी बॉडी पर भी लपेट कर तस्वीर डाली. मोनरो ने कैंडी केन भी पकड़ी हुई है. फैंस द्वारा उनकी फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है. करारी हार के बाद भी मोनरो के आत्मविश्वास में बिल्कुल कमी नहीं दिखाई दे रही है. रेड आउटफिट पहने हुए मोनरो बहुत ही सुंदर लग रही हैं. सुंदरता के मामले में हॉलीवुड और बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी उनके सामने फेल दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें:-2026 में WWE में मचेगा गदर! टूटकर बिखर सकती हैं ये 5 खतरनाक टीमें

विज्ञापन

ब्लैक मोनरो को मिली विवादास्पद हार

हाल ही में 16 दिसंबर को ब्लैक मोनरो ने थिया हेल के खिलाफ अपनी NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप डिफेंड की थी. इस मुकाबले में बहुत नाटक देखने को मिला. सबसे बड़ा नाटक तो मोनरो की हार थी. किसी को भी नहीं पता था कि मोनरो को इस तरह हार मिलेगी. मुकाबले के दौरान हेल ने स्प्रिंगबोर्ड सेंटन मूव मोनरो पर लगाया. मोनरो इसके बाद नीचे गिर गईं. वह प्लानिंग के अनुसार किकआउट नहीं कर पाईं. रेफरी ने तीन काउंट किया और इस तरह मोनरो की चौंकाने वाली हार हो गई. इसे NXT इतिहास की सबसे बड़ी गलती कहा जा रहा है. प्रोडेक्शन टीम ने भी पहले मोनरो का एंट्रेंस म्यूजिक बजाया था. सभी को लगा था कि मोनरो ने टाइटल रिटेन कर लिया है.

ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: Triple H के 7 गलत फैसले जिनकी वजह से 2025 में Roman Reigns के करियर का हुआ बंटाधार!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola