Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE को मिलेगा नया चैंपियन, कौन बनेगा Randy Orton का अगला शिकार, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE SmackDown के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. रैंडी ऑर्टन एक बार फिर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 27, 2026 08:32
WWE SmackDown में क्या होगा?

WWE SmackDown: WWE में इस समय WrestleMania 42 का सीजन चल रहा है. फैंस को लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं. सभी वीकली एपिसोड बहुत महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते WWE SmackDown का शो भी तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही बड़ी घोषणाएं कर दी थीं. 27 मार्च को होने वाला ब्लू ब्रांड का शो पिट्सबर्ग, पेनसिल्वेनिया के पीपीजी पेंट्स एरीना से लाइव आएगा. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

WWE SmackDown में होंगे बड़े मैच

SmackDown का शो तीन घंटे का होता है. ऐसे में फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस हफ्ते जेली रोल की टक्कर किट विल्सन के साथ होगी. रोल लंबे समय बाद मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे. पिछले कुछ हफ्तों से इनकी राइवलरी चल रही है. निकी बैला और ब्री बैला का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के साथ तय किया गया है. इस मुकाबले में भी मजा आएगा. लैश लीजेंड और नाया जैक्स की दखलअंदाजी हो सकती है. जूलिया अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को टिफनी स्ट्रेटन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस बार टिफनी नई चैंपियन बन सकती हैं. कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर की खतरनाक राइवलरी चल रही है. दोनों ने अभी तक अपनी हदें पार की हैं. निक एल्डिस इनकी दुश्मनी को लेकर शो में बड़ा अपडेट देने के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Triple H के एरा में 12 साल बाद WWE में वापसी को तैयार हुआ दिग्गज, ब्लॉकबस्टर बयान देकर भरी हुंकार

---विज्ञापन---

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स मचाएंगे बवाल

रैंडी ऑर्टन ने हाल ही में कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ऑर्टन के खिलाफ रेसलमेनिया 42 में डिफेंड करेंगे. रैंडी मौजूदा समय में खतरनाक लग रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने मैट कार्डोना का हाथ तोड़ दिया था. देखना होगा कि इस हफ्ते वो अपना अगला शिकार किसे बनाएंगे. कोडी को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. वो आकर ऑर्टन के ऊपर हमला कर सकते हैं. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘हाथ बंधे हुए थे’, WWE से निकाले गए Braun Strowman का फूटा गुस्सा, कंपनी के ऊपर लगाए आरोप

First published on: Mar 27, 2026 08:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.