हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Raw रिजल्ट्स, 27 अप्रैल, 2026: Roman Reigns को विरोधी ने किया बेहोश, चैंपियंस के ऊपर खतरनाक हमला

WWE Raw का शो शानदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोमन रेंस ने मेन इवेंट में आकर अपना दम दिखाया. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE Raw Results

WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. शो में टॉप स्टार्स नज़र आए. वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. बैकलैश को लेकर स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में गुंथर के खिलाफ हारने के बारे में बात की. उन्होंने रोमन रेंस के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को लेकर भी बात कही. उन्होंने सभी चीजों के लिए ब्रॉन ब्रेकर को जिम्मेदार बताया. ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. रॉलिंस ने ब्रेकर को बैकलैश में मैच के लिए चुनौती दी. दोनों के बीच इसके बाद मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया.

पेंटा का मैच

पेंटा का मुकाबला रुसेव के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. पेंटा के हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी खुश हो गए. पेंटा ने रुसेव के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद रुसेव ने ईथन पेज के साथ मिलकर पेंटा के ऊपर हमला किया. पेंटा को बचाने के लिए जे’वॉन एवंस ने एंट्री की.

विज्ञापन

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच ने वापसी की और पूरे वुमेंस डिवीजन को ओपन चैलेंज दिया. इयो स्काई ने एंट्री की. लिंच ने स्काई का मजाक बनाया. इयो ने गुस्से में आकर लिंच के ऊपर हमला कर दिया. दोनों के बीच मैच हुआ. मैच में ओस्का ने दखलअंदाजी कर इयो का पांव खींच दिया. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. बैकी ने उन्हें मैन हैंडल स्लैम दिया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद ओस्का ने स्काई पर खतरनाक हमला किया.

जो हेंड्री का सैगमेंट

जो हेंड्री ने बताया कि उन्होंने Raw ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने लोगन पॉल का मजाक बनाया. टैग टीम चैंपियंस लोगन और ऑस्टिन थ्योरी ने एंट्री की. दोनों काफी गुस्से में थे. हेंड्री ने दोनों के ऊपर हमला किया. थ्योरी और लोगन का दबदबा देखने को मिला. हेंड्री को बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स ने एंट्री की.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो का मैच

रे मिस्टीरियो का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. इस मैच में काफी मजा आया. मिस्टीरियो ने मैच में अंत में जीत हासिल की.

ओबा फेमी का मैच

ओबा फेमी का मुकाबला ग्रेसन वॉलर के साथ हुआ. फेमी ने इस मैच को जीतने में ज्यादा समय नहीं लगाया. वॉलर को करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद फेमी ने वॉलर को ओपन चैलेंज दिया.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

बेली और लायरा वैल्किरिया का मुकाबला रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. मुकाबला काफी शानदार रहा. लिव मॉर्गन ने भी दखलअंदाजी की. अंत में परेज और राकेल को बढ़िया जीत मिली. लिव ने रिंग में आकर दोनों के साथ जीत का जश्न मनाया.

रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस ने एंट्री की. रोमन ने खुद को एक्नॉलेज करने के लिए कहा. रेंस ने अपनी तारीफ की. रोमन ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को अहमियत दी. रेंस ने कहा कि अब हर कोई टाइटल का सम्मान करता है. जेकब फाटू ने एंट्री की. रोमन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है फाटू फैमिली को एकजुट करेंगे. रोमन और फाटू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फाटू ने गुस्से में आकर रेंस पर खतरनाक हमला कर दिया. रेंस के पसीने छूट गए. वो थोड़ी देर के लिए बेहोश भी हो गए. फाटू वहां से चले गए. रोमन ने माइक उठाकर कहा कि वो उन्हें बैकलैश 2026 में देख लेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 WWE स्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar को रिटायर करने वाले Oba Femi का अगला मैच हो सकता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola