WWE Raw Results: WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत जबरदस्त रहा. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शो की शुरुआत द विज़न ने की. मेन इवेंट में 2026 के रॉयल रंबल मैच विजेता रोमन रेंस भी नज़र आए. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से वाहवाही लूटी. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर का सैगमेंट
शो की शुरुआत में ब्रॉन ब्रेकर नज़र आए. वो रॉयल रंबल में जल्दी एलिमिनेट होने और नंबर-2 पर आने पर गुस्सा थे. उन्होंने अनाउंस टेबल को गिरा दिया. ब्रेकर ने एडम पीयर्स को बाहर बुलाया. विज़न के अन्य सदस्यों ने आकर ब्रेकर को समझाया. पॉल हेमन ने कहा कि ब्रेकर के साथ गलत हुआ है. उन्होंने भी इसके लिए पीयर्स को दोषी ठहराया. ब्रेकर ने कहा कि उनके तीन काउंट तक पीयर्स को बाहर आ जाना चाहिए. पीयर्स सिक्योरिटी के साथ स्टेज पर आए. पीयर्स ने कहा कि उनके पास ब्रेकर के लिए उपहार है. एलए नाइट का म्यूजिक बजा. नाइट ने रिंग में आकर चेयर से ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल पर हमला किया और वहां से भाग गए.
जे’वॉन एवंस का मैच
जे’वॉन एवंस का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. एवंस ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. अमेरिकानो इस बार ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो ने वापसी कर यंग अमेरिकानो
का ध्यान भटकाया. इसका फायदा एवंस ने उठाया और मैच जीत लिया.
द उसोज़ का सैगमेंट
जे उसो और जिमी उसो ने प्रोमो कट किया. जिमी की वापसी देखने को मिली. बिग जिम ने कहा कि द उसोज़ अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को अगले हफ्ते ओटिस और अकीरा टोजावा के खिलाफ डिफेंड करेंगे. जे ने रोमन रेंस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उन्हें ओटीसी पर गर्व है और वो रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे.
गुंथर का सैगमेंट
गुंथर ने शुरुआत में एजे स्टाइल्स के म्यूजिक पर एंट्री की. फैंस ने उन्हें खूब बू किया. गुंथर ने कहा कि जॉन सीना और गोल्डबर्ग की तरह अब एजे स्टाइल्स को भी पता चल गया है कि उनसे टकराने का क्या मतलब होता है. ड्रेगन ली ने एंट्री की. उन्होंने गुंथर के ऊपर हमला किया. रिंगसाइड में भी ली ने द रिंग जनरल को पटका. गुंथर ने वापसी कर टाइमकीपर से ली पर अटैक किया. इसके बाद उन्होंने ड्रेगन ली की स्लीपर होल्ड लॉक से हालत खराब कर दी.
द वॉर रेडर्स का सैगमेंट
द वॉर रेडर्स ने एंट्री की. तुरंत ही ओबा फेमी भी आ गए. फेमी ने बिल्कुल भी देरी नहीं की. उन्होंने एरिक और आइवार पर हमला किया.
बैला ट्विंस की एंट्री
निकी बैला और ब्री बैला ने रिंग में एंट्री की. दोनों का फैंस ने स्वागत किया. ब्री ने कहा कि उन्हें वापसी के बाद काफी खुशी हो रही है. निकी ने कहा कि अब वो ब्री के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जाएंगी.
पेंटा का मैच
पेंटा का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. रीड की मदद के लिए रिंगसाइड पर द विज़न भी मौजूद थे. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब अटैक किया. पेंटा ने ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल पर भी अटैक किया. इस दौरान रेफरी भी घायल हो गए. रीड ने पेंटा को सुनामी लगाकर पिन किया, लेकिन रेफरी वहां पर मौजूद नहीं थे. रीड बाहर से चेयर लेकर आए. इस दौरान वहां पर एलए नाइट ने आकर उन्हें BFT लगा दिया. रेफरी ने इसके बाद 10 काउंट किया और रीड रिंग में नहीं पहुंच पाए. इस तरह पेंटा की जीत हो गई.
डॉमिनिक मिस्टीरियो का सैगमेंट
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और सबसे बड़े विलेन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने लंबे समय बाद रिंग में वापसी की. उन्होंने 2026 की वुमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन को बुलाया. दोनों एक-दूसरे के गले लगे. मॉर्गन ने अपनी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली हैं. मॉर्गन ने राकेल रॉड्रिगेज को बुलाया. राकेल ने मॉर्गन से पूछा कि उन्होंने रंबल मैच में बाहर क्यों किया. मॉर्गन ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया. राकेल ने कहा कि मॉर्गन को आज उनकी जरूरत नहीं है और बैकस्टेज चली जाएं.
विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
स्टेफनी वकेर और राकेल रॉड्रिगेज के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. ये शो का सबसे बढ़िया मुकाबला रहा. वकेर और राकेल ने टेबल्स, चेयर्स, चेन और कैंडो स्टिक से खूब बवाल मचाया. शुरुआत में राकेल का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने वकेर को कड़ी टक्कर दी. मैच में लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज ने भी दखलअंदाजी की. इसका नुकसान रॉड्रिगेज को हुआ. वकेर ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने रॉड्रिगेज को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद मॉर्गन ने वकेर को ओबिलियन मूव लगाकर धराशाई कर दिया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एंट्री की. फैंस ने उनका स्वागत किया. रोमन ने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. रेंस ने कहा कि फिलाडेल्फिया में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे. उन्होंने चैंपियनशिप जीतने और हारने की घटना को याद किया. रेंस ने फैंस को याद दिलाया कि उन्होंने पहला रॉयल रंबल मैच यहीं पर जीता. रोमन ने इसके बाद फैंस से पूछा कि उन्हें रेसलमेनिया में किसके साथ खिलाफ जाना चाहिए. फैंस ने सीएम पंक के चैंट्स लगाए. पंक ने एंट्री की. उन्होंने फिन बैलर को धमकी दी. रोमन इस बात से खुश नहीं हुए. रेंस ने कहा कि पंक ने उन्हें बीच में टोका. पंक ने कहा कि रेड ब्रांड में सब उनके कहने पर चलता है. पंक ने कहा कि रेंस को आसान रास्ता चुनकर रेसलमेनिया में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ जाना चाहिए.
पंक और रोमन ने इसके बाद एक-दूसरे पर तीखे वार किए. पंक ने रेंस का मजाक उड़ाया. रेंस ने कहा कि उनकी वजह से ही पंक की WWE में वापसी हुई है. पंक ने कहा कि रेंस पार्ट-टाइमर हैं. पंक ने रेंस की फैमिली को लेकर बात की. रोमन को गुस्सा आ गया. उन्होंने कहा कि पंक को उनके परिवार से दूर रहना चाहि. रेंस ने कहा कि उन्होंने पंक को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें द बेस्ट इन द वर्ल्ड से नफरत है. रेंस ने कहा कि उन्हें हमेशा पंक से नफरत रही है. रोमन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि रेसलमेनिया 42 में पंक उन्हें एक्नॉलेज करेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE फैंस को लगेगा झटका! AJ Styles के बाद अब ये 5 दिग्गज हो सकते हैं रिटायर










