Raw: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर (भारत में 30) को होने वाला है. इसका बिल्डअप अभी तक शानदार अंदाज में हुआ है. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. खैर इससे पहले सभी की नजरें Raw के अंतिम एपिसोड पर होंगी. कंपनी इसे धमाकेदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड का शो मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. वहां पर स्टार पावर देखने को मिली थी. कुछ ऐसा ही इस बार भी होने वाला है. जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने Raw को काफी हाइप किया है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
रोमन रेंस मचाएंगे बवाल
WWE ने पहले ही घोषणा की है कि रोमन रेंस रेड ब्रांड में मौजूद रहेंगे. सबसे बड़ी बात है कि वह शो की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा बेबीफेस टीम के दो सदस्यों और हील टीम के दो सदस्यों के बीच मेंस वॉरगेम्स एडवांटेज मैच होगा. शो के दौरान ही इन्हें चुना जाएगा. लास्टा टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के मैच भी शो में होंगे. कार्मेलो हेज का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में गुंथर से होगा. इसके अलावा पेंटा और सोलो सिकोआ के बीच भी टक्कर होगी. इन दोनों के बीच पहली बार सिंगल्स मैच होगा.
WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. Raw के एपिसोड में मिस्टीरियो इस मैच को लेकर अपनी बात रखेंगे. उन्हें भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. मिस्टीरियो अपनी तरफ से कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-सावधान Triple H! इन 3 WWE सुपरस्टार्स से John Cena का आखिरी मैच कराया तो बौखला जाएंगे फैंस
ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच का भी दिखेगा जलवा
Raw के लिए ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. लैसनर आएंगे तो फिर आप सभी को पता है कि बवाल होगा. मेंस वॉरगेम्स मैच में हील टर्न का हिस्सा द बीस्ट हैं. लैसनर अपनी ताकत से बेबीफेस टीम की हालत खराब कर सकते हैं. पिछले हफ्ते Raw में बैकी लिंच अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप को मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ हार गई थीं. एजे ली ने वापसी कर उनका ध्यान भटकाया था. एडम पीयर्स ने बताया कि रेड ब्रांड में बैकी का भी प्रोमो सैगमेंट होगा. बैकी और पीयर्स के बीच भी मुद्दा चल रहा है. लिंच ने पीयर्स के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. वह चैंपियनशिप हारने की जिम्मेदार पीयर्स को बता रही हैं.
ये भी पढ़ें:-John Cena के खिलाफ टाइटल गंवाने के बाद WWE के सबसे बड़े विलेन का टूटा दिल, बदला लेने की भरी हुंकार
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines