हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन
WWE
WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन
WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.
WWE Raw: WWE Royal Rumble 2026 में फैंस को इस बार खूब मजा आया. चार तगड़े मैच हुए. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच ने सभी का दिल जीता. मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत दर्ज की. वहीं विमेंस रंबल मैच लिव मॉर्गन ने अपने नाम किया. ड्रू मैकइंटायर ने सैमी को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की. गुंथर ने भी एजे स्टाइल्स को हराकर उन्हें रिटायर किया. खैर अब सभी की नजरें Raw के पहले एपिसोड पर होंगी. ये शो हमेशा खास होता है. कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं. आपको बता दें रेड ब्रांड का आगामी एपिसोड फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया में स्थित Xfinity मोबाइल एरीना से प्रसारित होगा. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.
विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर की राइवलरी मौजूदा समय में राकेल रॉड्रिगेज के साथ चल रही है. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं. राकेल ने शुरुआत में वकेर के ऊपर जानलेवा हमला किया था. अब वकेर अपना बदला ले रही हैं. दोनों के बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. अब Raw के आने वाले एपिसोड में एक बार फिर से टक्कर होगी. राकेल का साथ देने के लिए रिंगसाइड में लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज होंगी. दोनों की दखलअंदाजी से वकेर को हार का सामना करना पड़ा सकता है.
रेड ब्रांड का एपिसोड हमेशा रोमांचक होता है. आगामी शो के लिए कंपनी ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक, रिया रिप्ली, गुंथर, पेंटा और जे उसो सहित टॉप स्टार्स को एडवर्टाइज किया है. सीएम पंक के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. वो 2026 के रॉयल रंबल विजेता रोमन रेंस को लेकर अपनी बात रख सकते हैं. हो सकता है कि शो में रोमन ही आ जाएं. गुंथर के अगले कदम पर भी सभी का ध्यान होगा.
नई स्टोरीलाइन्स की हो सकती है शुरुआत
WWE Royal Rumble 2026 के बाद हमेशा नई कहानियों की शुरुआत होती है. WrestleMania 42 की तैयारियां कंपनी द्वारा शुरू की जाएंगी. 28 फरवरी को Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. इसका भी बिल्डअप शुरू होगा. 2026 की विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा.

---विज्ञापन---