हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

66 साल की उम्र में WWE दिग्गज के निधन से छाई शोक की लहर, Goldberg के साथ कर चुके हैं रेसलिंग

WWE फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. 66 साल की उम्र में एक दिग्गज का निधन हो गया है. इसके बाद कंपनी में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने अपने करियर में दिग्गजों के साथ रेसलिंग की थी. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE दिग्गज का हुआ निधन

WWE Legend: हाल ही में WWE WrestleMania 42 का समापन हुआ है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर ने भी रिटायरमेंट लिया. खैर इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. 66 साल के WWE दिग्गज वैन हैमर का निधन हो गया है. इस न्यूज के बाद कंपनी में शोक की लहर दौड़ गई है. हैमर का प्रोफेशनल रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है. WWE को आगे बढ़ाने में उनका खास योगदान रहा. हैमर ने अन्य कंपनियों में भी काम किया. वो लगातार एक्टिव रहे.

WWE दिग्गज को लेकर बुरी खबर

वैन हैमर का असली नाम मार्क हिल्ड्रेथ था. हैमर के निधन की घोषणा उनके जिगरी दोस्त मार्क मैरो ने की. उन्होंने एक्स पर दिग्गज के निधन की खबर की. मार्क ने बताया कि उनके निधन के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है मैरो ने कहा, “मैं वैन हैमर के निधन की खबर साझा कर रहा हूं. वो बहुत ही जुझारू इंसान थे. उन्होंने हर चुनौती का सामना किया और आगे बढ़ते रहे. मेरी उनके साथ बहुत यादें हैं. मैं हमेशा उन्हें संजो कर रखूंगा. वो हमेशा सभी के लिए वफादार रहे. हमने साथ में ही रेसलिंग की ट्रेनिंग ली थी. मेरी उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना है. आपको हमेशा याद रखा जाएगा”.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के बाद किन-किन स्टार्स के सिर सजा चैंपियनशिप का ताज? देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन

गोल्डबर्ग और क्रिस जैरिको के साथ की रेसलिंग

वैन हैमर ने WCW में बढ़िया काम किया था. रेसलिंग में उनका 35 साल का करियर जबरदस्त रहा. WCW में उन्होंने 1991 से 1997 और फिर 1997 से 2000 तक काम किया. उन्होंने WWE में गोल्डबर्ग, क्रिस जैरिको और ब्रेट हार्ट जैसे दिग्गजों के साथ रेसलिंग की. गोल्डबर्ग के साथ उनकी राइवलरी को आज भी याद किया जाता है. उन्होंने 11 अप्रैल 2009 को अपना अंतिम मैच लड़ा था.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar क्यों हुए रिटायर? फैंस का दिल तोड़ने की वजह का खुलासा!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola