WWE WrestleMania 42 के बाद किन-किन स्टार्स के सिर सजा चैंपियनशिप का ताज? देखिए पूरी लिस्ट

WWE WrestleMania 42 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. वहां पर बड़े चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिले. कुछ स्टार्स को बड़ी सफलता मिली और वो नए चैंपियन बने. आपको बताते हैं कि मेन रोस्टर के टाइटल किन-किन स्टार्स के पास हैं.

WWE
1 / 12
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को हुआ था. फैंस को वहां पर 13 बड़े मुकाबले देखने को मिले. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच हुए. सभी मुकाबले जबरदस्त रहे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी शो में कम्पीट किया था. इनके मैच को लेकर सभी फैंस उत्साहित थे. शो में टाइटल मैच भी हुए थे. कुछ चैंपियनशिप में बदलाव हुआ है. मेगा इवेंट के बाद हमेशा चीजें बदल जाती हैं. आइए आपको बताते हैं कि अब मेन रोस्टर में चैंपियन कौन-कौन हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन 2 / 12

रोमन रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने सीएम पंक को रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. नाइट-2 में पंक और रेंस के बीच मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. अंत में रेंस ने पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की.

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन3 / 12

कोडी रोड्स के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. उन्होंने रेसलमेनिया 42 के नाइट-1 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ इसे दांव पर लगाया था. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. वहां पर लगा था कि रैंडी नए चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐस नहीं हुआ. कोडी ने अपने टाइटल को रिटेन किया.

वुमेंस चैंपियनशिप

वुमेंस चैंपियनशिप4 / 12

रेसलमेनिया 42 नाइट-2 में जेड कार्गिल ने रिया रिप्ली के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. अंत में कार्गिल को हराकर रिप्ली ने चैंपियनशिप अपने नाम की. रिप्ली की मदद मुकाबले में इयो स्काई ने की थी.

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन5 / 12

मौजूदा समय में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लिव मॉर्गन के पास है. रेसलमेनिया 42 के नाइट-1 में स्टेफनी वकेर ने लिव मॉर्गन के खिलाफ चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मॉर्गन ने अंत में वकेर को हराकर टाइटल अपने नाम किया.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन6 / 12

रेसलमेनिया 42 में एजे ली ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच फैंस को देखने को मिला. अंत में बैकी ने एजे को हराकर टाइटल अपने नाम किया. बैकी ने अपने करियर में तीसरी बार इस चैंपियनशिप को अपने नाम किया.

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन7 / 12

रेसलमेनिया 42 में पेंटा ने अपनी चैंपियनशिप छह सुपरस्टार्स के खिलाफ लैडर मैच में दांव पर लगाई थी. मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. अंत में पेंटा ने जबरदस्त अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया. पेंटा ने मेगा इवेंट से पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर टाइटल जीता था.

यूएस चैंपियन

यूएस चैंपियन8 / 12

रेसलमेनिया 42 में सैमी ज़ेन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच मुकाबला काफी छोटा रहा था. वहां पर विलियम्स को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने सैमी को हराकर टाइटल अपने नाम किया. ट्रिक को इस बार तगड़ा पुश दिया गया है.

विज्ञापन

वुमेंस टैग टीम चैंपियन

वुमेंस टैग टीम चैंपियन9 / 12

रेसलमेनिया 42 में नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने बेली-लायरा वैल्किरिया, बैला ट्विंस और शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लेस के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में निकी बैला की जगह पेज ने जगह ली थी. अंत में पेज और ब्री बैला ने चैंपियनशिप अपने नाम की.

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन10 / 12

मौजूदा समय में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी के पास है. दोनों ने रेसलमेनिया 42 से पहले द उसोज़ को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. लोगन और थ्योरी रेसलमेनिया 42 में सिक्स-मैन टैग टीम मैच का हिस्सा थे.

विज्ञापन

वुमेंस यूएस चैंपियन

वुमेंस यूएस चैंपियन11 / 12

जूलिया के पास इस समय वुमेंस यूएस चैंपियनशिप है. उन्होंने रेसलमेनिया में इसे डिफेंड नहीं किया था. उनकी बुकिंग काफी खराब रही है. बतौर चैंपियन उनका काम ज्यादा खास नहीं रहा है. टिफनी स्ट्रेटन के साथ उनकी मौजूदा समय में राइवलरी चल रही है.

WWE टैग टीम चैंपियन

WWE टैग टीम चैंपियन12 / 12

मौजूदा समय में WWE टैग टीम चैंपियनशिप डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के पास है. दोनों ने रेसलमेनिया 42 से पहले सोलो सिकोआ की MFT को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. ट्रुथ और प्रीस्ट को कंपनी ने साथ में तगड़ा पुश दिया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन