हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE में रेसलर्स के बाल कटवाने को लेकर है बेहद सख्त नियम, बाहर गए तो मिलेगी कड़ी सजा, जानिए असली वजह

WWE में काम करना किसी भी रेसलर के लिए आसान नहीं है. कंपनी ने कड़े नियम बनाए हुए हैं. स्टार्स अपनी मर्जी से कहीं भी बाल नहीं कटवा सकते हैं. ये बात शायद बहुत कम लोगों को पता होगी. आइए इसके पीछे की वजह बताते हैं.

विज्ञापन
WWE ने बनाए हैं सख्त नियम

WWE Stars Look: WWE की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हर रेसलर्स का वहां पर काम करने का सपना होता है. कंपनी में काम करना आसान बात नहीं है. WWE ने हर चीज के लिए कड़े नियम बनाकर रखे हुए हैं. अगर किसी ने भी इन्हें तोड़ने की कोशिश की, तो उन्हें सजा के लिए तैयार रहना होता है. कई बार तो स्टार्स को WWE से निकाल भी दिया जाता है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि WWE ने रेसलर्स के बाल कटवाने को लेकर सख्त नियम बनाया हुआ है. कोई भी बाहर या खुद से अपने बाल नहीं कटा सकता है. आइए आपको इसके पीछे की असली वजह के बारे में बताते हैं.

WWE ने बनाया है खास नियम

रिपोर्ट के मुताबिक WWE स्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट पर ही लिखा होता है कि उन्हें बाहर बाल कटाने की इजाजत नहीं है. WWE आज अपने रेसलर्स की वजह से ही टॉप की कंपनी है. द अंडरटेकर, हल्क होगन, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने खूब नाम कमाया. ये सभी दिग्गज अपने शानदार लुक के लिए जाने जाते थे. आज के समय में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस सहित कई नए स्टार्स अपना जलवा दिखा रहे हैं.

WWE हमेशा अपने सुपरस्टार्स के लुक का बहुत ख्याल रखता है. सबसे ज्यादा ध्यान हेयरकट पर ही दिया जाता है. अगर कोई भी रेसलर कहीं बाहर जाकर बाल कटाएगा तो उसके लुक में खराबी आ सकती है. इसकी वजह से कंपनी को ही नुकसान होगा. रेसलर्स की पॉपुलैरिटी नीचे आ सकती है. सबसे बड़ी बात है कि मर्चेंडाइज बिक्री, ब्रांडिंग और ब्रॉडकास्टिंग इमेज में गिरावट आ सकती है. अगर कोई रेसलर अपनी मर्जी के बाल कटवाना चाहता है, तो पहले उसे WWE से अनुमति लेनी पड़ती है. WWE ने कंपनी के अंदर ही एक टीम बनाई हुई है, जो सभी सुपरस्टार्स के हेयरस्टाइल का अच्छे से ध्यान रखती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE को मिलेंगे 4 नए चैंपियन! Randy Orton मचाएंगे गदर, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

ट्रिपल एच के एरा में हो रहा है जबरदस्त काम

2022 से ट्रिपल एच WWE के क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रहे हैं. उनके एरा में कई बदलाव आ गए हैं. यूएस के बाहर भी अब प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है. सऊदी अरब से कंपनी को अच्छा पैसा मिल रहा है. 2026 के रॉयल रंबल का प्रसारण भी वहीं से हुआ था. बिजनेस के मामले में भी कंपनी को बहुत फायदा हो रहा है. सबसे अच्छी बात है कि बैकस्टेज का माहौल भी अब काफी बढ़िया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनना चाहिए, Triple H दे सकते हैं झटका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola