हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगले हफ्ते WWE Raw की शुरुआत में मचेगा भयंकर कोहराम, रिटायरमेंट से वापस आए Brock Lesnar की आएगी शामत!

WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. अब उनके दुश्मन को लेकर कंपनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. फैंस का उत्साह कंपनी ने और ज्यादा बढ़ा दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE ने किया बड़ा ऐलान

WWE Raw Next Week: WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. Clash in Italy 2026 से पहले ये रेड ब्रांड का आखिरी शो होगा. फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. खैर दर्शकों का उत्साह और बढ़ने वाला है क्योंकि कंपनी ने ओबा फेमी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. ब्रॉक लैसनर भी अब खतरे में आ गए हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने वापसी कर फेमी के ऊपर जानलेवा हमला किया था. उन्हें अब सतर्क रहने की जरूरत है. फेमी अपनी ताकत से उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं.

WWE स्टार ओबा फेमी को लेकर बड़ा ऐलान

पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए थे. लैसनर ने पॉल हेमन को भी गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने ये बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. इस घटना के बाद फैंस मायूस हो गए थे. पिछले हफ्ते Raw में ओबा फेमी अपने ओपन चैलेंज के लिए रिंग में आए. अचानक पीछे से लैसनर ने आकर उन्हें लगातार चार एफ-5 लगा दिए. लैसनर को देखकर सभी हैरान रह गए थे. खैर अब SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने बड़ा ऐलान किया. कहा गया है कि अगले हफ्ते रेड ब्रांड की शुरुआत फेमी करेंगे. इसका मतलब साफ है कि शुरुआत में ही तबाही मचने वाली है. लैसनर भी वहां पर आ सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns का पार्टनर निकला ‘दगाबाज’, दोस्त को बीच मझधार बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच

Clash in Italy 2026 का आयोजन कुछ ही दिन बाद 31 मई को इटली में होने वाला है. कंपनी ने इस बार वहां पर तगड़े मुकाबले रखे हैं. ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने एडम पीयर्स को बताया कि लैसनर ने Clash in Italy 2026 में फेमी के खिलाफ रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. अगले हफ्ते Raw में अब फेमी कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे. इसके बाद मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: WWE रेसलर्स अपनी मर्जी से क्यों नहीं कटा सकते हैं बाल? जानिए ‘नो हेयरकट’ रूल की असली कहानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola