WWE रेसलर्स अपनी मर्जी से क्यों नहीं कटा सकते हैं बाल? जानिए ‘नो हेयरकट’ रूल की असली कहानी

WWE अपने कड़े नियमों के लिए जानी जाती है. हर किसी रेसलर को अनुशासन से कंपनी में रहना पड़ता है. कोई भी स्टार अपनी मर्जी से कहीं भी बाल नहीं कटा सकता है. इसके लिए पहले अनुमति लेनी पड़ती है. आइए आपको इसके पीछे की असली वजह बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE का क्या है नियम?

Advertisment

WWE स्टार्स को रखना होता लुक का ख्याल

WWE स्टार्स को रखना होता लुक का ख्याल2 / 6

WWE स्टार्स को एक्शन के साथ-साथ अपने लुक का खास ख्याल रखना होता है. उनके इन-रिंग गियर और मेकअप पर पूरी दुनिया की नजरें होती है. खासतौर पर उनके हेयरस्टाइल को फैंस ज्यादा देखना पसंद करते हैं. इस वजह से उनकी फैन-फॉलोइंग भी बढ़ती है.

विज्ञापन

WWE ने बनाया है बड़ा नियम

WWE ने बनाया है बड़ा नियम3 / 6

WWE अपने नियमों के प्रति बहुत सख्त है. रिपोर्ट के अनुसार सभी रेसलर्स के कॉन्ट्रैक्ट पर ही लिखा होता है कि उन्हें बाहर बाल कटाने की इजाजत नहीं है. अगर किसी को ये कदम उठाना है तो उसे पहले कंपनी से मंजूरी लेनी पड़ेगी. आज के टाइम पर रोमन रेंस, शेमस और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स अपने खास हेयरस्टाइल के लिए ही जाने जाते हैं.

WWE ने क्यों बनाया नियम?

WWE ने क्यों बनाया नियम?4 / 6

WWE में मेंस और वुमेंस स्टार्स का सबसे पहले उनके हेयरकट पर ही ध्यान दिया जाता है. अगर कोई बाल बाहर कटाता है तो उसके लुक में गड़बड़ी हो सकती है. उनके कैरेक्टर खराब हो सकता है. इसका पूरा नुकसान कंपनी को ही होगा. इस वजह से कंपनी ने बड़ा नियम बनाया है.

विज्ञापन

किन चीजों में होगा नुकसान?

किन चीजों में होगा नुकसान?5 / 6

WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज काम कर रहे हैं. उनकी लोकप्रियता बहुत जबरदस्त है. अगर इन रेसलर्स के लुक में दिक्कत आई तो फिर पॉपुलैरिटी नीचे आ सकती है. इसके अलावा मर्चेंडाइज बिक्री, ब्रांडिंग और ब्रॉडकास्टिंग इमेज में भी गिरावट आ सकती है.

WWE ने बनाई है खास टीम

WWE ने बनाई है खास टीम6 / 6

WWE ने रेसलर्स को लुक को शानदार बनाने और हेयरकट के लिए कंपनी के अंदर ही एक टीम बनाई है. किसी को भी बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. ये टीम सभी स्टार्स का उनके मौजूदा कैरेक्टर के हिसाब से ध्यान रखती है. साथ ही साथ उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन