WWE में Roman Reigns का पार्टनर निकला 'दगाबाज', दोस्त को बीच मझधार बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा

WWE SmackDown में इस हफ्ते सैमी ज़ेन ने बहुत ही खराब काम किया. उन्होंने अपने दोस्त कोडी रोड्स को गुंथर के हाथों से नहीं बचाया. इस घटना को देखकर सभी हैरानी में पड़ गए. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या हुआ.

WWE

WWE SmackDown में हुई बड़ी घटना

WWE SmackDown: WWE Saturday Night’s Main Event से पहले SmackDown के एपिसोड का शानदार अंत हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन ने इस बार सभी को चौंका दिया. उन्होंने अपने दोस्त कोडी रोड्स को धोखा दे दिया. रोड्स को बेहोश होता देख सैमी रिंग से चलते बने. एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने हील टर्न ले लिया है. कोडी ने भी उम्मीद नहीं लगाई थी कि सैमी उनके साथ ऐसा करेंगे.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच बातचीत हुई. कोडी ने सैमी के साथ मैच के लिए कह दिया. हालांकि, सैमी ने कोडी से कहा था कि वो हमेशा उनके साथ रहेंगे. कोडी और सैमी ने बढ़िया मुकाबला फैंस को दिया. इस मैच में गुंथर ने दखलअंदाजी की. उन्हें पंच मारकर रिंग के बाहर सैमी ने फेंक दिया. इसका फायदा कोडी ने उठाया. उन्होंने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद गुंथर ने कोडी को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया. सैमी उन्हें रिंग में बचाने आए, लेकिन वो बीच में ही रूक गए. सैमी ने कोडी को नहीं बचाया. रोड्स उन्हें लगातार देख रहे थे. गुंथर ने अपने लॉक से उन्हें बेहोश कर दिया. सैमी वहां से चले गए.

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच

Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. वहां पर बड़े मैच होंगे. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कोडी रोड्स भी वहां पर कम्पीट करेंगे. वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. कहा जा रहा है कि इस बार कोडी की बादशाहत खत्म हो सकती है. गुंथर नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ