The Usos: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का आयोजन मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. फैंस को वहां पर बड़े सरप्राइज देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस के भाइयों जे उसो और जिमी उसो के टाइटल रन का अंत हो गया है. जे और जिमी का रेसलमेनिया 42 में बतौर चैंपियन जाने का सपना टूट गया है. पॉल हेमन के द विज़न ग्रुप को इस बार बड़ी सफलता मिली है. फेमस यूट्यूब लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी को कंपनी ने बड़ा पुश देकर चैंपियन बनाया है.
WWE Raw में हुआ बड़ा मैच
Raw के एपिसोड में जे और जिमी उसो ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड की. दोनों टीमों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. मैच में कुछ हथियारों का प्रयोग भी किया गया. लोगन ने अपनी मां से ब्रॉस नकल्स भी लिया. वहां पर आईशोस्पीड भी थे. स्पीड ने एलए नाइट के ऊपर नकल्स से हमला किया. लोगन ने नकल्स से उसोज़ पर हमले की कोशिश की, लेकिन उन्हें डबल सुपरकिक पड़ गई. लोगन ने रिंग के बाहर से जिमी पर नकल्स से हमला कर दिया. वहीं जे ने लोगन के ऊपर छलांग लगा दी. रिंग के अंदर थ्योरी ने जिमी के ऊपर हाथ रख दिया. रेफरी ने तीन काउंट कर दिया. इस तरह थ्योरी और लोगन नए चैंपियन बन गए.
द उसोज़ ने कब जीता था टाइटल?
पिछले साल दिसंबर में द उसोज़ ने टैग टीम डिवीजन में कदम रखा था. कंपनी ने जे और जिमी उसो को जल्दी चैंपियन भी बना दिया. 29 दिसंबर 2025 को हुए Raw के एपिसोड में दोनों स्टार्स ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. जे और जिमी का टाइटल रन 90 दिन तक चला. हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा. बहुत कम बार उन्होंने इसे डिफेंड किया. एक तरह से कहा जाए तो दोनों की बुकिंग कुछ खास नहीं रही. खैर अब देखना होगा कि WWE का जे और जिमी के लिए अगला प्लान क्या होगा.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के लिए Triple H ने 4 खतरनाक मैचों का किया ऐलान, 17 स्टार्स रिंग में बवाल मचाने को हुए तैयार










