WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ये 2026 का सबसे बड़ा शो होगा. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से वाहवाही लूटेंगे. मौजूदा समय में वीकली शो में इसका बिल्डअप चल रहा है. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. यहां हम आपको बताएंगे कि कंपनी ने अभी तक किन मैचों का ऐलान किया है.
रोमन रेंस vs सीएम पंक
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को रेसलमेनिया 42 का विरोधी चुना. दोनों की दुश्मनी की शुरुआत हो चुकी है. जुबानी जंग जारी है. पंक ने तो कह दिया है कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफन करेंगे. रेंस इस बात से काफी गुस्से में हैं. आगे जाकर इनके बीच ब्रॉल देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में इन 5 मौजूदा स्टार्स की चलती है ‘तानाशाही’, ना नियम और ना रोक-टोक, सिर्फ खुद की मर्जी!
रैंडी ऑर्टन vs कोडी रोड्स
रैंडी ऑर्टन ने 2026 का मेंस चैंबर मैच जीतकर WWE WrestleMania 42 में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. पहले उनका मैच ड्रू मैकइंटायर के साथ होना था क्योंकि वो चैंपियन थे. अब इस मुकाबले में बदलाव हो गया है. मैकइंटायर को हराकर कोडी रोड्स नए चैंपियन बन गए हैं. ऑर्टन की टक्कर अब रोड्स के साथ मेगा इवेंट में तय हो गई है.
रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल
जेड कार्गिल ने पिछले साल नवंबर में टिफनी स्ट्रेटन को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन खास नहीं रहा है. WWE WrestleMania 42 में अब उनकी टक्कर रिया रिप्ली के साथ होने वाली है. रिप्ली ने हाल ही में वुमेंस चैंबर मैच जीतकर उनके खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया. रिया अब मेगा इवेंट में नई चैंपियन बन सकती हैं.
स्टेफनी वकेर vs लिव मॉर्गन
पिछले साल सितंबर में स्टेफनी वकेर ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. WWE WrestleMania 42 में उनका मुकाबला लिव मॉर्गन के साथ होगी. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया है. मॉर्गन और वकेर की राइवलरी तगड़ी होने वाली है. मॉर्गन कह चुकी हैं कि वो नई चैंपियन बनेंगी.
ब्रॉक लैसनर का ओपन चैलेंज
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर भी अपना जलवा दिखाएंगे. कुछ हफ्ते पहले Raw में पॉल हेमन के साथ उन्होंने एंट्री की थी. हेमन ने लैसनर की तरफ से पूरे रोस्टर को मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दिया है. अभी तक किसी ने भी इसका जवाब नहीं दिया है. बहुत जल्द लैसनर का विरोधी भी तय हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के पिता की बेइज्जती का बदला लेने आएंगे The Rock, वर्ल्ड चैंपियन CM Punk की अब खैर नहीं!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
9 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines