WWE: WWE SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. पहली बार यह शो दो दिन का होने जा रहा है. WWE अभी से इसकी तैयारी में जुट गया है. कंपनी के क्रिएटिव हेड और दिग्गज ट्रिपल एच ने भी अब एक बड़ा ऐलान अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को लेकर कर दिया है, जिसके बारे में जानकर सभी को खुशी होगी.
WWE SmackDown के दौरान हुई बड़ी घोषणा
हाल ही में हुए Night of Champions में कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को हराकर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता था. शर्त के मुताबिक उन्हें SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिला. SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते कोडी रोड्स ने की. उन्होंने कहा कि वह समर की सबसे बड़ी पार्टी में जॉन सीना और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के पीछे जाने वाले हैं.
ट्रिपल एच ने इसके बाद ज्यादा देरी ना करते हुए तुरंत ही जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया कि यह बड़ा मुकाबला दो WrestleMania दुश्मनों के बीच होगा. कोडी अब चैंपियनशिप के लिए दूसरी बार दिग्गज सीना का सामना करेंगे.
WWE WrestleMania 41 में कोडी रोड्स को मिली थी हार
पिछले साल WrestleMania में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. कुछ महीने पहले WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी के टाइटल रन का अंत किया था. रोड्स 378 दिनों तक चैंपियन रहे थे. सीना ने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था. सीना चैंपियन बनने के बाद से रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और सीएम पंक को हरा चुके हैं. अब उनके पास कोडी की चुनौती आ गई है.
कोडी रोड्स के पास एक बार फिर अपना टाइटल वापस लेने का मौका आ गया है. वैसे सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. दिसंबर में वह अपना अंतिम मैच लड़ेंगे. इस लिहाज से देखा जाए तो उनका लंबे समय तक चैंपियन बने रहना काफी मुश्किल है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोडी ही सीना के टाइटल रन का अंत करेंगे. SummerSlam 2025 में रोड्स यह बड़ा कारनामा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 4 July, 2025: दिग्गजों की वापसी, नई ब्लडलाइन का कहर, Jacob Fatu पर घातक हमला
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
12 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines