Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WrestleMania 42 से बाहर हुआ WWE का चमकता सितारा, Triple H ने किया दिल तोड़ने वाला ऐलान!

WWE WrestleMania 42 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक युवा स्टार WrestleMania 42 से लगभग बाहर हो गया है. ये सभी के लिए बुरी खबर है. आइए आपको इस रेसलर के बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 31, 2026 15:44
WWE WrestleMania 42

WrestleMania: WWE WrestleMania 42 को शानदार बनाने के लिए तगड़े मुकाबले बुक किए जा रहे हैं. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में युवा स्टार ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर काफी निवेश किया है. 2025 तो उनके लिए शानदार रहा. द विज़न ग्रुप का वो हिस्सा बने. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. इससे पता चल गया था कि ब्रेकर फ्यूचर स्टार हैं और बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन बने. ब्रेकर को लेकर अब बुरी खबर ये है कि वो WrestleMania 42 से लगभग बाहर हो गए हैं. ये कंपनी सहित फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका है.

नहीं दिखेगा WrestleMania 42 में यंग स्टार का जलवा!

ब्रॉन ब्रेकर के लिए अभी तक 2026 बिल्कुल भी सही नहीं रहा है. शुरुआत में लगा कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन सीएम पंक के खिलाफ उन्हें हार मिली. सभी ने अनुमान लगाया कि ब्रेकर मेंस रॉयल रंबल मैच जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनके ऊपर किसी मिस्ट्री मैन ने हमला कर दिया. बाद में वो सैथ रॉलिंस निकले. फरवरी में ब्रेकर को हर्निया के ऑपरेशन के चलते टीवी से बाहर होना पड़ा. रिपोर्ट्स में ये भी कहा कि उन्हें कुछ अन्य इंजरी भी आई हैं. ब्रेकर की अभी तक वापसी नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

हाल ही में खबर सामने आई कि WrestleMania 42 में ब्रेकर का मैच सैथ रॉलिंस के साथ होगा. इस वजह से रॉलिंस एलिमिनेशन चैंबर में वापसी के बाद से द विज़न ग्रुप के खिलाफ आग उगल रहे हैं. उन्होंने पॉल हेमन के ऊपर खूब अटैक किया. इस हफ्ते Raw में रॉलिंस के ऊपर गुंथर ने हमला कर दिया. दोनों के बीच WrestleMania 42 में मैच ऑफिशियल भी कर दिया गया है. इससे साफ पता चलता है कि ट्रिपल एच ने ब्रेकर और रॉलिंस का मैच रद्द कर दिया है. संकेत मिल गए हैं कि ब्रेकर की WrestleMania 42 से छुट्टी हो गई है.

ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns के भाइयों के ‘शर्मनाक’ टाइटल रन का अंत, WrestleMania 42 में एंट्री का टूटा सपना!

WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट में कौन से मैच होंगे?

WrestleMania 42 के आयोजन में अब तीन हफ्ते से भी कम का समय रह गया है. कंपनी द्वारा मैच कार्ड तैयार किया जा रहा है. अभी तक 12 मैचों का ऐलान किया जा चुका है. आपको बता दें 18 और 19 अप्रैल को WrestleMania 42 होगा. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे.

ये भी पढ़ें: WWE रिंग में Brock Lesnar का खूंखार रेसलर से हुआ सामना, Triple H ने बीच में आकर किया फैंस का मजा किरकिरा

First published on: Mar 31, 2026 03:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.