हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में पूर्व ट्राइबल चीफ की बदतमीजी, Raw रोस्टर का मजाक उड़ाकर Roman Reigns के साथी का किया काम तमाम

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर खूब बवाल मचाया. उन्होंने सैमी ज़ेन का मजाक बनाया. इसके अलावा सोलो ने Raw रोस्टर का अपमान भी किया.

विज्ञापन
WWE

Solo Sikoa: WWE Raw का एपिसोड बढ़िया रहा. कई तगड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. रोमन रेंस के साथी रुसेव और सैमी ज़ेन के बीच भी मैच हुआ. मुकाबला सही जा रहा था लेकिन सोलो सिकोआ ने गड़बड़ कर दिया. उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर Raw को हाइजैक कर लिया. इतना ही नहीं सिकोआ ने Raw रोस्टर का मजाक भी बनाया. सिकोआ का रेड ब्रांड में आना बहुत ही अलग माजरा दिखा. इस बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. फैंस सहित खुद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स भी हैरान रह गए थे.

WWE Raw में सोलो सिकोआ का बवाल

सैमी ज़ेन और रुसेव के बीच पहले भी कई सिंगल्स मुकाबले हो चुके हैं. रुसेव को एक में भी जीत नहीं मिली. दोनों के बीच इस बार भी अच्छा मैच हुआ. सैमी ने रुसेव को कॉर्नर पर एक्सप्लोडर दिया. इसके बाद वह हैलुवा किक की तैयारी में थे लेकिन तभी पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ और MFT अचानक आ गए. सोलो ने सैमी के ऊपर हमला करने का आदेश दिया. रेफरी ने मुकाबला रद्द कर दिया. टोंगा लोआ और जेसी माटेओ ने सैमी को खूब पंच मारे. टाला टोंगा ने सैमी को एक खतरनाक रनिंग किक मारकर धराशाई कर दिया. सैमी के ऊपर और हमला होने वाला था लेकिन ऑफिशियल्स ने आकर रोक दिया.

सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ और बवाल मचाना चाहते थे लेकिन ऑफिशियल्स ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. जब ऑफिशियल्स MFT ग्रुप को एरीना के बाहर ले जा रहे थे तब एक खास बात देखने को मिली. सिकोआ ने Raw रोस्टर का मजाक बनाते हुए कहा कि SmackDown बेहतर है. सिकोआ ने एडम पीयर्स को भी खरी-खोटी सुनाई.

विज्ञापन

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को मिली थी हार

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में निक एल्डिस ने सोलो सिकोआ को लेकर बड़ा ऐलान किया था. एल्डिस ने सैमी ज़ेन को बुलाकर उनका मैच सिकोआ के साथ तय कर दिया. सिकोआ को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी. सिकोआ और सैमी के बीच बढ़िया मैच हुआ था. अंत में सैमी ने रोलअप के जरिए यूएस चैंपियन को माद दी थी. इसका बदला लेने के लिए ही सिकोआ ने इस बार Raw में कदम रखा.

ये भी पढ़ें:-ना Roman Reigns ना The Rock, ये हैं WWE में John Cena के फेवरेट विरोधी? खुद किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola