ना Roman Reigns ना The Rock, ये हैं WWE में John Cena के फेवरेट विरोधी? खुद किया खुलासा
WWE दिग्गज जॉन सीना के रिटायरमेंट मैच में कुछ ही महीने बचे हुए हैं. सीना की कुछ बड़े स्टार्स के साथ राइवलरी रही. उन्होंने अपने फेवरेट विरोधी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
John Cena: WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. दिसंबर, 2025 में वह अपना अंतिम मैच WWE में लड़ेंगे. सीना चर्चा का विषय बने हुए हैं. लगातार वह इंटरव्यू में दे रहे हैं. वहां पर वह अपने करियर को लेकर खुलासे कर रहे हैं. अपने 23 साल के करियर में सीना ने कई कारनामे किए हैं. उनकी दिग्गजों के साथ राइवलरी रही है. खैर सीना ने इस बार WWE में अपने दोस्तों के नाम बताए, जिनके साथ उनका रिलेशन हमेशा सही रहे. चौंकाने वाली बात यह है कि रोमन रेंस और द रॉक का उन्होंने नाम नहीं लिया.
विज्ञापन
WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान
जॉन सीना ने रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. इसके बाद उन्होंने रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और सीएम पंक का सामना किया. समरस्लैम 2025 में कोडी ने सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दोबारा अपने नाम कर ली.
विज्ञापन
सीना ने हाल ही में Boston Fan Expo में एक सवाल और जवाब सेशन में हिस्सा लिया. उनसे वहां पर ऑल-टाइम फेवरेट विरोधी के बारे में सवाल पूछा गया. सीना ने कुछ ऐसे नाम बताए जिन्हें वह अपना रेसलिंग सोलमेट मानते हैं. सीना ने कहा,”मेरे कुछ रेसलिंग सोलमेट हैं. यह हैं रैंडी ऑर्टन, ऐज, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स. लेकिन मैं कोडी रोड्स की चमक को कम नहीं कर सकता हूं. उन्हें भी इसमें शामिल कर लीजिए”.
WWE Clash in Paris 2025 में होगा जॉन सीना का मैच
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया है. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. उनका मैच लोगन पॉल के साथ बुक किया गया है. पिछले हफ्ते SmackDown में हुए बवाल के बाद मैच को ऑफिशियल कर दिया गया. पहले सभी को लगा था कि सीना का मुकाबला ब्रॉक लैसनर से होगा लेकिन कंपनी ने प्लान में बदलाव कर दिया है. दर्शकों को लैसनर और सीना की टक्कर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.