Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘परिवार से पंगा मत लो’, WWE Raw में एंट्री से पहले Roman Reigns का खौला खून, दुश्मन को दी चेतावनी

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी रेंस आने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पंक को चेतावनी दी है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 23, 2026 10:32
रोमन रेंस का बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में इस बार बहुत मजा आने वाला है. नाइट-2 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना. रेंस और पंक की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों काफी पर्सनल हो गए हैं. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन आने वाले हैं. पंक से उनका आमना-सामना होगा. इससे पहले ट्राइबल चीफ ने सोशल मीडिया पर संदेश देकर हुंकार भर दी है.

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने क्या कहा?

रोमन रेंस और सीएम पंक अभी तक एक-दूसरे के ऊपर खूब आरोप लगा चुके हैं. कुछ हफ्ते पहले पंक ने कहा कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफन करेंगे. ये बात किसी को अच्छी नहीं लगी. द उसोज़ ने भी इसके लिए पंक से माफी मांगने के लिए कहा. पिछले हफ्ते रेंस ने पंक को बुजुर्ग कह दिया था. इस बात पर पंक को काफी गुस्सा आया. उन्होंने रेंस को धक्का दे दिया था. वहीं पंक को देखकर रेंस खूब हंस रहे थे. Raw में इस हफ्ते बड़ा बवाल होने की उम्मीद है. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है. रेंस ने शो से पहले चेतावनी दी है. रेंस ने फैमिली ट्री गाने के साथ अपना एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है. रेंस ने लिखा, “मेरे परिवार के साथ पंगा मत लो”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns-Brock Lesnar अपने विरोधियों को करेंगे तहस-नहस, टाइटल मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2026 10:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.