Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE WrestleMania 42 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, विरोधी को हराकर चैंपियन बनने का किया दावा!

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रेंस ने अब एक बड़ा बयान देते हुए हुंकार भर दी है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 27, 2026 10:56

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. नाइट-2 में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. रेंस की टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होने वाली है. इनकी राइवलरी बहुत पर्सनल हो गई है. दोनों लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. रेंस ने पंक के साथ होने वाले मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वो सिर्फ एक ही तरीके से मुकाबला हार सकते हैं

WWE स्टार रोमन रेंस ने क्या कहा?

रोमन रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने सीएम पंक को अपना रेसलमेनिया विरोधी चुना. रेंस को भरोसा है कि वो पंक को हरा देंगे. Adam Glyn ने इस बार रेंस से पंक के साथ होने वाले मैच को लेकर सवाल पूछा. ट्राइबल चीफ ने कहा, “ये मेरा 11वां रेसलमेनिया मेन इवेंट है. सीएम पंक मेरी तरह एथलीट नहीं हैं, लेकिन वो एक बेहतरीन प्रतियोगी हैं. वो बहुत समझदार हैं. मुझे ये देखना होगा कि सबकुछ ठीक हो. मैं केंद्रित रहूं क्योंकि जब मैं इमोशनल हो जाता हूं, तो मेरा ध्यान भटक जाता है. मैं चूक जाता हूं. अगर मैं सबकुछ सही करता हूं, तो पंक के पास कोई मौका नहीं है. पंक लोगों से गलतियां कराने में खूब माहिर हैं. अगर मैं किसी तरह से चूक जाता हूं, तो वो इसका फायदा उठा सकते हैं. इस वजह से ये बहुत ही गंभीर मामला है, लेकिन मैं वहां जाकर पंक को बुरी तरह हराने के लिए तैयार हूं”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE को मिलेगा नया चैंपियन, कौन बनेगा Randy Orton का अगला शिकार, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

---विज्ञापन---

WWE Raw में सीएम पंक के ऊपर हुआ हमला

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा था. वहां पर रोमन रेंस और सीएम पंक का आमना-सामना हुआ. द उसोज़ ने पहले पंक के ऊपर हमला किया. इसके बाद रोमन ने बवाल मचाया. रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से पंक की हालत खराब की. रोमन ने रिंग के बाहर पंक को अनाउंस टेबल पर भी पटक दिया. अब इनकी राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आ रहा है. देखना होगा कि रेसलमेनिया में किसकी जीत होगी.

ये भी पढ़ें: ‘नशे में था’, सालों बाद खुला Brock Lesnar की छाती पर बने टैटू का राज, WWE दिग्गज ने खुद बताया सच

First published on: Mar 27, 2026 10:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.