हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं थक गया हूं', WWE फैंस पर 'आगबबूला' हुए Roman Reigns के भाई! आलोचकों को जवाब देने के लिए बदला तरीका

Jey Uso Angry Fans Troll Him: जे उसो मौजूदा समय में WWE के सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्टार है. उन्हें फैंस पसंद करते हैं लेकिन चुनिंदा लोग हमेशा ही उनकी क्षमता पर सवाल खड़े करते हैं. जे उसो ने इसी कारण अपना अंदाज बदल दिया और लोग इसे भी इशू बना रहे हैं. अब जे उसो का उनपर गुस्सा फूटा और उन्होंने बताया कि वो लोगों को गलत साबित करने के लिए अपना अंदाज बदल चुके हैं.

विज्ञापन
'आगबबूला' हुए Roman Reigns के भाई

Jey Uso Slam WWE Critics: WWE में रोमन रेंस के भाई जे उसो ने पिछले कुछ सालों में अपना कद बढ़ाया है. वो मौजूदा समय में Raw के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. जे को फैंस बहुत पसंद करते हैं और उनकी एंट्रेंस कमाल की होती है. इसके बावजूद कई सारे WWE फैंस उनकी आलोचना करते हैं और उनकी स्किल्स पर सवाल उठाते हैं. उन्हें लगता है कि जे उतने टैलेंटेड नहीं हैं. हाल ही में जे का बर्ताव बदल गया है और वो पहले के मुकाबले काफी सीरियस हो गए हैं. इसी पर बात करते हुए जे अब उन WWE फैंस पर आगबबूला हो गए हैं, जो उनकी आलोचना करते हैं.

जे उसो ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

Raw रिकैप शो में जे उसो नजर आए थे और इसी बीच उन्होंने बताया कि वो पहले के मुकाबले सीरियस क्यों हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि रिंग में जाने के बाद उनका अंदाज बदला है, क्योंकि वो लोगों द्वारा लगातार आलोचना किए जाने से थक चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे अंदर कुछ नहीं बदला है. मैं अभी मजे करता हूं और हर सोमवार पार्टी रखता हूं. मुझे अभी भी बच्चे पसंद हैं और मैं उनके साथ यीट करता हूं. अब जब बेल बजती है, तो मेरा तरीका बदल जाता है. मैं टॉप पर जाने की कोशिश कर रहा हूं और मेरे सामने बड़े सुपरस्टार्स हैं.

जे उसो ने आगे कहा, ‘मेरे सामने सीएम पंक, गुंथर, सैथ रॉलिंस जैसे बड़े रेसलर्स की लिस्ट है और मुझे उनसे भिड़ना है. मैं अब वैसे नहीं रह सकता. मैं इस बात से थक गया हूं कि लोग मुझे एंट्रेंस करने वाला स्टार बोलते हैं. वो कहते हैं कि मेरे पास टॉप पर रहने की क्षमता नहीं है. इसी वजह से मैं तरीका बदल देता हूं. शायद चीजें पहले की तरह हो रही है, ब्लडलाइन के समय जैसी. उस सोच के साथ काम हो जाता था.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WWE ने किया धमाकेदार ऐलान, WrestleMania 42 में Roman Reigns समेत ये 4 स्टार मचाएंगे धूम, नोट कर लीजिए तारीख

जे के पास WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का मौका

1 नवंबर 2025 के Saturday Night’s Main Event में जे उसो और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. सीएम पंक को SummerSlam में टाइटल हारने के बाद रीमैच नहीं मिला था. इसी वजह से Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने उन्हें सीधा एंट्री दे दी और जे उसो ने बैटल रॉयल मैच जीतकर ये मैच पाया है. पंक और जे के बीच होने वाला ये वर्ल्ड टाइटल मैच धमाकेदार रह सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WWE के रहस्यमयी वीडियो में John Cena ने लगाई छलांग, इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर बढ़ाई हलचल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola