Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Randy Orton के बाद अब ये फेमस फुटबॉलर WWE में बना विलेन, चैंपियन को मुसीबत में डालकर खोला बड़ा राज

WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. वहां पर पैट मैकफी ने वापसी की और कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया. मैकफी के हील टर्न को देखकर फैंस चौंक गए थे. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 4, 2026 11:25
WWE रेसलर ने मचाया धमाल

WWE SmackDown: WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. कंपनी ने 12 मैचों का ऐलान कर दिया है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक सहित बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. खैर मौजूदा समय में SmackDown में भी बवाल चल रहा है. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से लगातार वो तबाही मचा रहे हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. फेमस फुटबॉलर और रेसलर पैट मैकफी ने हील टर्न ले लिया है. उन्होंने कोडी रोड्स को धराशाई कर ऑर्टन का दामन थाम लिया है.

WWE SmackDown में मचा बवाल

SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते रैंडी ऑर्टन ने की. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने वाले हैं. ऑर्टन ने कहा कि कोडी इस बार खाली हाथ जाएंगे. उन्होंने कोडी के ऊपर आरोप लगाए. कोडी ने भी एंट्री की. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. कोडी ने रैंडी को लात मारकर गिरा दिया. कोडी का दबदबा देखने को मिला. अचानक से रिंग में पैट मैकफी आ गए. उन्होंने कोडी को लो-ब्लो लगाकर हील टर्न ले लिया. ऑर्टन ने इसके बाद चेयर से कोडी को धराशाई किया. मैकफी ने माइक के जरिए अपनी बात भी रखी. उन्होंने कहा कि बतौर चैंपियन कोडी ने ब्लू ब्रांड का बिजनेस खत्म कर दिया. उन्होंने ऑर्टन की जमकर तारीफ की. मैकफी और ऑर्टन ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. सबसे बड़ी बात है कि ऑर्टन के मिस्ट्री मैन अंत में मैकफी निकले.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 10 साल बाद WWE में वापसी के लिए तैयार हुआ दिग्गज, 2016 में फैंस का दिल तोड़कर कहा था अलविदा!

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में होगा खतरनाक मैच

कोडी रोड्स WWE WrestleMania 42 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. ऑर्टन ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच हासिल किया था. रैंडी के हील टर्न का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे थे. उन्होंने कोडी के करीबी मैट कार्डोना और जेली रोल को भी निशाना बनाया है. अब WrestleMania 42 में होने वाला मैच बहुत ही गजब का होने वाला है. वहां पर ऑर्टन नए चैंपियन बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 3 अप्रैल, 2026: Randy Orton ने कुर्सी से चैंपियन को पीटा, Roman Reigns के साथी पर हमला

First published on: Apr 04, 2026 11:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.