WWE SmackDown: WWE Royal Rumble 2026 में एक बड़ी चीज देखने को मिली थी. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत में एक मास्क मैन ने ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर हमला कर दिया था. इस वजह से वो जल्दी बाहर हो गए. मास्क मैन ने द विज़न ग्रुप का पीछा नहीं छोड़ा. इसके वीकली शो में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी पर भी हमला किया. SmackDown के एपिसोड में मास्क मैन का खुलासा हो गया है. हालांकि, पूरी कहानी के बारे में जानकर आप हैरानी में पड़ सकते हैं.
WWE SmackDown में क्या हुआ?
SmackDown के मेन इवेंट में एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मुकाबला लोगन पॉल और जेकब फाटू के बीच हुआ. दोनों ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ऑस्टिन थ्योरी और पॉल हेमन ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. रिंग के बाहर अचानक मास्क मैन ने आकर थ्योरी पर हमला कर उन्हें स्टॉम्प लगा दिया. पॉल ने मास्क मैन के ऊपर हमला किया. इसके बाद लोगन ने उसके सिर से टोपी बाहर निकाली. शख्स को देखकर सभी हैरान रह गए. वो कोई साधारण व्यक्ति था. किसी ने उसे नहीं पहचाना. सिक्योरिटी और रेफरी आकर उसे बैकस्टेज लेकर गए. एरीना में बैठे सभी लोग मामले को देखकर कंफ्यूज हो गए. कुल मिलाकर देखा जाए तो मास्क मैन का खुलासा तो हुआ, लेकिन असली में पता नहीं चल पाया कि इसके पीछे किसका हाथ है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 27 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाई का खतरे में करियर, मेन इवेंट में मचा तगड़ा बवाल
WWE Elimination Chamber 2026 में होगा बड़ा मैच
Elimination Chamber 2026 में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, जे'वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, लोगन पॉल और एलए नाइट इसका हिस्सा बनेंगे. SmackDown के एपिसोड में किसी ने जे उसो के ऊपर बैकस्टेज हमला कर दिया था. इस वजह से वो चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह लोगन पॉल ने जेकब फाटू को हराकर ली है. इस मैच के विजेता को रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 से पहले WWE को मिले अचानक नए चैंपियंस, दिग्गजों की बादशाहत हुई खत्म
WWE SmackDown: WWE Royal Rumble 2026 में एक बड़ी चीज देखने को मिली थी. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत में एक मास्क मैन ने ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर हमला कर दिया था. इस वजह से वो जल्दी बाहर हो गए. मास्क मैन ने द विज़न ग्रुप का पीछा नहीं छोड़ा. इसके वीकली शो में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी पर भी हमला किया. SmackDown के एपिसोड में मास्क मैन का खुलासा हो गया है. हालांकि, पूरी कहानी के बारे में जानकर आप हैरानी में पड़ सकते हैं.
WWE SmackDown में क्या हुआ?
SmackDown के मेन इवेंट में एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मुकाबला लोगन पॉल और जेकब फाटू के बीच हुआ. दोनों ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ऑस्टिन थ्योरी और पॉल हेमन ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. रिंग के बाहर अचानक मास्क मैन ने आकर थ्योरी पर हमला कर उन्हें स्टॉम्प लगा दिया. पॉल ने मास्क मैन के ऊपर हमला किया. इसके बाद लोगन ने उसके सिर से टोपी बाहर निकाली. शख्स को देखकर सभी हैरान रह गए. वो कोई साधारण व्यक्ति था. किसी ने उसे नहीं पहचाना. सिक्योरिटी और रेफरी आकर उसे बैकस्टेज लेकर गए. एरीना में बैठे सभी लोग मामले को देखकर कंफ्यूज हो गए. कुल मिलाकर देखा जाए तो मास्क मैन का खुलासा तो हुआ, लेकिन असली में पता नहीं चल पाया कि इसके पीछे किसका हाथ है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 27 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाई का खतरे में करियर, मेन इवेंट में मचा तगड़ा बवाल
WWE Elimination Chamber 2026 में होगा बड़ा मैच
Elimination Chamber 2026 में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, जे’वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, लोगन पॉल और एलए नाइट इसका हिस्सा बनेंगे. SmackDown के एपिसोड में किसी ने जे उसो के ऊपर बैकस्टेज हमला कर दिया था. इस वजह से वो चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह लोगन पॉल ने जेकब फाटू को हराकर ली है. इस मैच के विजेता को रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा.