Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Elimination Chamber 2026 से पहले WWE को मिले अचानक नए चैंपियंस, दिग्गजों की बादशाहत हुई खत्म

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि दो बड़े स्टार्स के टाइटल रन का अंत हो गया है. कंपनी को अब नए चैंपियन मिल गए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 28, 2026 10:39
WWE को मिले नए चैंपियन

WWE SmackDown: WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को होगा. इससे पहले SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा. मैच में एक बड़ा सरप्राइज मिला. रिया रिप्ली और इयो स्काई को तगड़ा झटका लगा है. दोनों अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हार गई हैं. नाया जैक्स और लैश लीजेंड नए चैंपियंस बन गए हैं. लीजेंड ने मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है. रिप्ली और स्काई का टाइटल रन अभी तक सही रहा था, लेकिन अब कंपनी ने नाया और लीजेंड पर भरोसा जताया है.

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

SmackDown में इस हफ्ते रिया रिप्ली और इयो स्काई ने नाया जैक्स और लैश लीजेंड के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप दांव पर लगाई. नाया और लीजेंड की जोड़ी को पिछले कुछ समय से अच्छा समर्थन मिल रहा है. दोनों ने टैग टीम डिवीजन में अपना दबदबा भी बनाया है. इनकी नजरें पहले से वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर थीं. ब्लू ब्रांड में चारों स्टार्स ने तगड़ा मैच दिया. रिप्ली और स्काई को खूब चीयर किया गया. दोनों की केमिस्ट्री शानदार रही.

---विज्ञापन---

जैक्स और लीजेंड ने भी अपनी ताकत दिखाई. दोनों टीमें कई बार जीत के पास आई. स्काई ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का मनोरंजन किया. मैच के अंत में रिप्ली थोड़ा जल्दबाजी में दिखीं. उन्होंने जैक्स को रिप्टाइड लगाया, लेकिन लीजेंड के ऊपर से उन्होंने अपनी नजरें हटा दी. मैच में लीजेंड लीगल थीं. उन्होंने रिप्ली को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. चैंपियन बनने के बाद नाया और लीजेंड काफी खुश दिखाई दीं. वहीं रिप्ली और स्काई के चेहरे पर हार का दर्द दिख रहा था.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns का भाई WWE Elimination Chamber 2026 से हुआ बाहर, जानलेवा हमले के बाद पहुंचे अस्पताल

रिया रिप्ली और इयो स्काई ने कब जीता था मैच?

पिछले कुछ समय से रिया रिप्ली और इयो स्काई साथ में काम कर रही हैं. इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. इस वजह से ही दोनों को चैंपियन भी बनाया गया. 5 जनवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में रिया और स्काई ने ओस्का और कायरी सेन को हराकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. दोनों का टाइटल रन 54 दिन का रहा. ऐसा लगता है कि रेसलमेनिया 42 को देखते हुए दोनों के टाइटल रन का अंत करा दिया.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 27 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाई का खतरे में करियर, मेन इवेंट में मचा तगड़ा बवाल

First published on: Feb 28, 2026 10:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.