हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

John Cena से WWE रिटायरमेंट मैच में हो गई भारी गलती, जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस बताकर किया बड़ा खुलासा

पिछले साल WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के साथ लड़ा. उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सीना ने इस बार बताया कि उन्होंने अंतिम मैच में कौन सी बड़ी गलती की.

विज्ञापन
जॉन सीना का बड़ा बयान

John Cena: जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. गुंथर के साथ उनका मैच हुआ था. टैपआउट के जरिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. सीना अब कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. खैर इस बार सीना ने बड़ा खुलासा किया है. दिग्गज ने बताया कि उन्होंने आखिरी मैच में क्या गलती की थी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

हाल ही में MEGACON Orlando 2026 में जॉन सीना नज़र आए. वहां पर उन्होंने सवाल और जवाब सेशन में हिस्सा लिया. एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए सीना ने अपनी गलती स्वीकार की. सीना ने कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट मैच के दौरान वही ऑर्मबैंड पहने थे जो समरस्लैम में पहने थे. सीना ने कहा, “असल में ये एक बड़ी गलती थी. काश इतनी हिम्मत होती कि मैं कह पाता. समरस्लैम मैच मेरे लिए उतना मायने नहीं रखता था, रंग एक जैसा था. सच कहूं तो मैं उस दिन बहुत व्यस्त था. मर्चेंडाइज वालों ने मेरे ड्रेसिंग रूम में वही रिस्टबैंड रख दिए. वहां बहुत लोग थे. बहुत सारे मेहमान आए थे. दिन भर मैं लोगों से मिलता रहा. मुझे सोचने का बिल्कुल भी समय नहीं मिला. मुझे लगता है कि इससे सीख मिली कि छोटी-छोटी बातें भी मायने रखती हैं. तो ये ही मेरा अनुभव है”.

ये भी पढ़ें:-दिवंगत Hulk Hogan के दोस्त को 2026 के WWE हॉल ऑफ फेम में किया जाएगा शामिल, Triple H हुए गदगद

विज्ञापन

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर रहा शानदार

2025 में पूरे साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शानदार रहा. फैंस को बहुत मजा आया. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे. लैसनर के खिलाफ सीना को हार का सामना भी करना पड़ा. सीना को आखिरी मैच में हार मिली और इस बात से कई लोग खुश नहीं थे. फैंस का कहना था कि सीना को जीत मिलनी चाहिए थी. खैर कंपनी ने गुंथर को इसके जरिए पुश दिया. ये भी कहीं ना कहीं बढ़िया बात रही.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns-Brock Lesnar अपने विरोधियों को करेंगे तहस-नहस, टाइटल मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola