हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारतीय रेसलर Jinder Mahal ने WWE कॉन्ट्रैक्ट की अंदरूनी गणित की खोली पोल, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताया असली सच

फैंस हमेशा WWE स्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर उत्साहित रहते हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर कंपनी के अंदर चीजें कैसे काम करती हैं. अब जिंदर महल ने इंस्टाग्राम पर इसके लेकर बड़ी जानकारी लोगों को प्रदान की है.

विज्ञापन
पूर्व WWE स्टार का बयान (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal: भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल ने कई सालों तक WWE में काम किया. अप्रैल 2024 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद से वो इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं. जिंदर के रिलीज पर कई रेसलर्स नाराज भी दिखे. फ्यूचर में जिंदर की कंपनी में दोबारा वापसी हो सकती है. खैर उन्होंने इस बार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें महल ने बताया है कि WWE का कॉन्ट्रैक्ट किस तरह से काम करता है. उन्होंने काफी लंबा वीडियो डालकर कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पूरी जानकारी दी है.

पूर्व WWE स्टार जिंदर महल ने दी बड़ी जानकारी

जिंदर महल ने एक तरह से रेसलर्स के फ्यूचर को अच्छा बनाने के लिए वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने इसके जरिए आर्थिक मदद की कोशिश भी की है. जिंदर ने बताया कि WWE कॉन्ट्रैक्ट में डाउनसाइड गारंटी और बकेट सिस्टम कैसे काम करता है. बकेट सिस्टम थोड़ा अलग होता है. इसके तहत रेसलर्स को उनकी डाउनसाइड गारंटी के अलावा टीवी बोनस, मेन इवेंट बोनस और मर्चेंडाइज से पैसा मिल सकता है. जिंदर ने कहा कि अगर बकेट पॉजिटिव रहा तो उन्हें साल के अंत में पैसा मिल जाता है. अगर किसी का बकेट निगेटिव रहता है तो उन्हें वो पैसा वापस नहीं करना पड़ता है. महल ने बताया कि 90 प्रतिशत स्टार्स का बकेट आखिर में निगेटिव ही रहता है. आप नीचे वीडियो में महल द्वारा दी गई पूरी जानकारी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 में नहीं मचेगी Brock Lesnar की तबाही, फैंस के लिए आई बुरी खबर

विज्ञापन

साल 2017 रहा जिंदर महल के लिए शानदार

जिंदर महल को WWE में 2017 में तगड़ी सफलता मिली थी. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की. कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश दिया था. उनका टाइटल रन भी शानदार रहा था. जिंदर एकदम से लाइमलाइट में आ गए थे. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा बढ़िया काम से फैंस का दिल जीता. जिंदर मौजूदा समय में इंडिपेंडेंट सर्किट में भी झंडे गाड़ रहे हैं. उनकी दोबारा WWE में वापसी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns के टाइटल रन को लेकर WWE फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब खत्म होगी बादशाहत?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola