हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns और उनके भाइयों का होगा रीयूनियन, कंपनी के प्लान का खुलासा!

WWE Raw में रोमन रेंस और उनके भाइयों का रीयूनियन देखने को मिल सकता है. एक रिपोर्ट में जिमी उसो को लेकर बढ़िया खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE में रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो अपना कमाल दिखा रहे हैं. जे ने Raw में अपना बड़ा नाम बना लिया है. कंपनी उन्हें लगातार पुश दे रही है. वहीं जिमी SmackDown में परफॉर्म कर रहे हैं. जिमी को अभी तक कोई बढ़िया स्टोरीलाइन नहीं मिली है. एक तरह से कहा जाए तो वह थोड़ा बहुत जूझ ही रहे हैं. ब्लू ब्रांड में वह मौजूदा समय में जेकब फाटू के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. जिमी की पत्नी और मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन नेओमी को भी कंपनी ने Raw में डाल दिया है. अब जिमी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर फैंस को खुशी हो सकती है.

जिमी उसो को लेकर बड़ा अपडेट

Fightful Select के सीन रॉस सैप के मुताबिक WWE ने जिमी की सोलो सिकोआ वाली स्टोरी को पूरा कर लिया है. जिमी को अब Raw में शिप्ट किए जाने की उम्मीद है. इस कदम से जिमी का जे उसो और संभवत: रोमन रेंस के साथ लंबे समय बाद रीयूनियन हो सकता है. यह कहीं ना कहीं अच्छी बात है. ऐसा लगता है कि कंपनी अब धीरे-धीरे ब्लडलाइन की स्टोरी को दोबारा उठाना चाहती है.

जे उसो Raw में सिंगल स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. वहीं Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी कर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर पर हमला किया. रेंस ने सीएम पंक और जे उसो को बचाया. रेंस ने इस दौरान जे से हाथ भी मिलाया. यह भी एक बड़ा संकेत इनके साथ आने का था.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बवाल

SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा था. शुरुआत में सोलो सिकोआ और उनके साथियों का कार एक्सीडेंट हुआ. पुलिस ने इसके लिए जेकब फाटू से पूछताछ की. शो में सिकोआ के ऊपर फाटू और जिमी उसो ने हमला किया. टाला टोंगा इनके ऊपर कहर बरपाने वाले थे लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में फाटू और जिमी का दबदबा देखने को मिला.  SummerSlam 2025 में फाटू और सिकोआ के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच होने वाला है. WWE ने मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

ये भी पढ़ें:-नेटफ्लिक्स पर WWE का हल्लाबोल, जबरदस्त आंकड़े देख Triple H हो जाएंगे गदगद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola