Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Brock Lesnar की पिटाई पर WWE के ऊपर भड़का 49 साल का रेसलर, कंपनी पर खराब बुकिंग का लगाया आरोप!

WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी को उठाकर पटक दिया था. अब ये बात एक पूर्व WWE स्टार को अच्छी नहीं लगी. उन्होंने कंपनी के ऊपर आरोप लगाए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 23, 2026 16:14
पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

Brock Lesnar: पिछले हफ्ते WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त रहा था. शुरुआत में सैथ रॉलिंस नज़र आए. इसके बाद पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को बुलाया. लैसनर ने सभी मास्क मैन को खूब पीटा. इसके बाद उनका सामना रॉलिंस से हुआ. अचानक ओबा फेमी ने एंट्री की. रॉलिंस ने लैसनर को हल्का ध्यान भटकाया. इतने में फेमी ने लैसनर को पटक दिया. अब ये बात एक पूर्व WWE स्टार को अच्छी नहीं लगी. उनका कहना है कि WWE ने द बीस्ट को प्रोटेक्ट नहीं किया.

पूर्व WWE स्टार ने दिया बड़ा बयान

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर हमेशा अपने विरोधियों के ऊपर दबदबे के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. पूर्व WWE स्टार मेवेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर लैसनर और फेमी के सैगमेंट पर बात की. उन्होंने कहा, “WWE ने ब्रॉक लैसनर की लैगेसी को उस तरह नहीं बचाया, जिस तरह से उन्होंने ये सब किया. कंपनी ने ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्होंने लैसनर को सैथ रॉलिंस का पीछा करने के लिए भेजा. जब रॉलिंस मुड़े तो वो समय बिल्कुल भी सही नहीं था. ओबा फेमी को लैसनर को उठाने में थोड़ा समय लग गया. ये थोड़ा ज्यादा हो गया था. ये बहुत ही अटपटा और असहज महसूस करने वाला था”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE स्टार को रिहर्सल का वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, Triple H ने ऐसा जुर्माना ठोका कि जिंदगी भर होगा पछतावा!

क्या WWE Raw में बदला लेंगे ब्रॉक लैसनर?

23 मार्च 2026 को होने वाले Raw का एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है. वहां पर ब्रॉक लैसनर एंट्री करेंगे. वो ओबा फेमी द्वारा किए गए हमले का जवाब देंगे. अब इनकी असली दुश्मनी की शुरुआत होगी. इस बार फेमी को लैसनर से बचकर रहना होगा. लैसनर बदले के मूड में होंगे. वो फेमी को सुप्लेक्स और एफ-5 से धराशाई कर सकते हैं. लैसनर रिंग में आते हैं तो फिर बवाल होना पक्का होता है. फैंस को इस बार कोई नई चीज देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Raw में इस हफ्ते Brock Lesnar उड़ाएंगे गर्दा! 3 बड़ी चीजें कर WWE के ‘दानव’ के उड़ा सकते हैं होश

First published on: Mar 23, 2026 04:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.