WWE: WWE में इस समय Saturday Night’s Main Event और Evolution की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच एक बुरी खबर फैंस के लिए सामने आ रही है. Dog Pound Wrestling और NWA Texas की अपडेट के अनुसार पूर्व WWE स्टार नकल्स मैडसेन (केविन निकेल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. रेसलिंग वर्ल्ड में इसे लेकर काफी हलचल पैदा हो गई है. अचानक आई इस न्यूज ने सभी को हिलाकर रख दिया है.
नकल्स मैडसेन ने WWE में किया था बढ़िया काम
41 साल के नकल्स मैडसेन ने 2012 और 2013 में WWE NXT में काम किया था. कुछ बड़े रेसलर्स के साथ उनके शानदार मैच भी हुए. पिछले कुछ सालों में उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में कार्य कर धाक जमाई. फैंस द्वारा हमेशा उनके टैलेंट की तारीफ की गई. WWE में ज्यादा समय तक वह नहीं टिक पाए. अगर वह कंपनी में रहते तो फिर उनका मौजूदा समय में बड़ा नाम होता. बावजूद इसके उन्होंने 18 साल के रेसलिंग करियर में काफी कामयाबी हासिल की.
नकल्स मैडसेन को लेकर आई बुरी खबर
Benton County Sheriff ने खुलासा किया कि केविन निकेल को रोजर्स, अर्कांसस में गोली मार दी गई थी. बताया गया है कि जब घटनास्थल पर अधिकारी पहुंचे तो उनके पेट से काफी खून बह रहा था. बाद में हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई. Dog Pound Wrestling, TSW और NWA Texas ने निकेल के निधन पर बयान जारी करते हुए कहा,”NWA Texas को निकेल की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है. प्रोफेशनल रेसलिंग में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे”. निकेल की मौत को लेकर ज्यादा अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है. इस बात का खुलासा भी नहीं हुआ है कि किसने उन्हें गोली मारी. कहा गया है कि पुलिस जांच में जुटी है और बहुत जल्द निकेल के निधन को लेकर अन्य जानकारियां दी जाएंगी.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines