Saturday Night’s Main Event: WWE WrestleMania 41 में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन बढ़िया रहा है. बतौर हील अब उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. पेंटा और रुसेव पिछले कुछ महीनों से उनके पीछे पड़े हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है. मिस्टीरियो ने हर बार अपनी चालाकी से चैंपियनशिप का बचाव किया है. खैर अब पेंटा और रुसेव को एक और मौका मिल गया है. आगामी Saturday Night’s Main Event में डॉमिनिक अपने टाइटल को ट्रिपल थ्रेट मैच में पेंटा और रुसेव के खिलाफ दांव पर लगाएंगे.
WWE Raw में हुआ बड़ा ऐलान
WWE Raw में पेंटा और रुसेव के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ. मुकाबले में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच अच्छा जा रहा था लेकिन अचानक लॉस अमेरिकनोस ने दोनों स्टार्स पर हमला कर दिया. मुकाबले नो-कॉन्टेस्ट के जरिए खत्म हुआ. रुसेव और पेंटा ने भी अमेरिकनोस को अच्छा जवाब दिया लेकिन दोनों के हाथ निराशा लगी.
खैर शो में ही रुसेव और पेंटा को अच्छी खबर मिली. बैकस्टेज एडम पीयर्स ने डॉमिनिक से कहा कि वह Saturday Night’s Main Event मे पेंटा और रुसेव के खिलाफ टाइटल डिफेंड करेंगे. पीयर्स ने कहा,”तुम्हें क्या हो गया है? पेंटा और रूसेव लॉस अमेरिकनोस पर हमला नहीं कर रहे हैं. पेंटा और रुसेव तुम्हारे पीछे पड़े हैं. Saturday Night’s Main Event में तुम पेंटा और रुसेव के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने वाले हो”.
ये भी पढ़ें:-WWE के विशालकाय रेसलर ने Brock Lesnar को WrestleMania 42 में मैच के लिए ललकारा, 2 साल पहले मिल चुकी है करारी हार
Saturday Night’s Main Event का मैच कार्ड
- सीएम पंक vs जे उसो (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
- कोडी रोड्स vs ड्रू मैकइंटायर (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)
- स्टेफनी वकेर vs जेड कार्गिल (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
- डॉमिनिक मिस्टीरियो vs शेमस vs पेंटा (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच)
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
10 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines