हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Clash in Italy 2026 से पहले WWE में बड़ा उलटफेर, रातों-रात अचानक 28 साल का रेसलर बन गया चैंपियन

WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही समय रह गया है. इससे पहले कंपनी को नया चैंपियन मिल गया है. एक फेमस स्टार को Raw में प्रमोशन दिया गया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE को मिला नया चैंपियन

Bron Breakker Crowned Champion: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. Clash in Italy 2026 से पहले ये रेड ब्रांड का अंतिम शो था. वहां पर युवा स्टार ब्रॉन ब्रेकर की लॉटरी लग गई. उन्हें अचानक चैंपियन बना दिया गया है. उनके पास वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप आ गई है. ब्रेकर ने भी नहीं सोचा कि वो बिना कुछ किए ही चैंपियन बन जाएंगे. लोगन पॉल की जगह उन्होंने ली है. लोगन को बड़ा झटका लगा है. वो कुछ समय तक अब रिंग में नज़र नहीं आने वाले हैं. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

WWE Raw में घटी बड़ी घटना

हाल ही में Saturday Night’s Main Event में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने स्ट्रीट प्राफिट्स के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की थी. तगड़े मुकाबले में पॉल और थ्योरी ने टाइटल रिटेन किया. मैच में ब्रॉन ब्रेकर की दखलअंदाजी हुई. मैच के एक पल के दौरान लोगन अनाउंस टेबल पर गिरे. इससे उन्हें नुकसान हो गया. उनकी ट्राइसेप्स मांसपेशी फट गई. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कमेंटेटर माइकल कोल ने उनकी चोट की पुष्टि की. कोल ने कहा कि पॉल अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं. इस बात से थ्योरी चिंता में पड़ गए. उन्होंने पॉल हेमन से बात की. हेमन ने कहा कि टीम के किसी भी सदस्य को चैंपियन बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अब थ्योरी के साथ ब्रॉन ब्रेकर टैग टीम चैंपियन होंगे.

ये भी पढ़ें: एक शर्मनाक हार ने Brock Lesnar की तहस-नहस की जिंदगी! अपमान का बदला लेने WWE रिंग में आए वापस

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर का करियर रहा है शानदार

ब्रॉन ब्रेकर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पॉल हेमन का साथ मिला हुआ है. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. उन्होंने आईसी चैंपियनशिप भी अपने नाम की. वो बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे. हाल ही में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराया है. खैर अब वो टैग टीम चैंपियन भी बन गए हैं. हेमन ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. देखना होगा कि बतौर चैंपियन उनका काम कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns ने WWE Clash In Italy 2026 से पहले चली बड़ी चाल, एक शर्त से खूंखार रेसलर की खतरे में डाली नौकरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola