Roman Reigns ने WWE Clash In Italy 2026 से पहले चली बड़ी चाल, एक शर्त से खूंखार रेसलर की खतरे में डाली नौकरी

WWE Clash in Italy में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच रीमैच होगा. इससे पहले अब रेंस ने एक चौंकाने वाली शर्त मैच में जोड़ दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस का बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE Clash in Italy में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों के बीच रीमैच होगा. इस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में खूब तबाही मचने की उम्मीद की जा रही है. द उसोज़ की दखलअंदाजी भी हो सकती है. फाटू को सबक सिखाने के लिए रेंस तैयार हैं. फाटू भी झुकने को तैयार नहीं हैं. उन्हें किसी भी हाल में टाइटल चाहिए. खैर रेंस ने अब मुकाबले में बड़ी शर्त जोड़ दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

पिछले हफ्ते हुआ था मैच का ऐलान

पिछले हफ्ते हुआ था मैच का ऐलान2 / 6

पिछले हफ्ते WWE Raw में रोमन रेंस और द उसोज़ ने मिलकर जेकब फाटू के ऊपर हमला किया था. रोमन ने सुपरमैन पंच और स्पीयर फाटू को लगाया. वहीं उसोज़ ने सुपरकिक से हालत खराब की. इसके बाद अधमरी हालत में फाटू ने रेंस से ट्राइबल कॉम्बैट मैच की बात कही. रोमन ने तुरंत ही चुनौती स्वीकार की.

विज्ञापन

बैकस्टेज हुई मीटिंग

बैकस्टेज हुई मीटिंग3 / 6

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज रोमन रेंस की बात एडम पीयर्स से हुई. पीयर्स बैकलैश के बाद से ही फाटू को नौकरी से निकालना चाहते थे, लेकिन हमेशा रोमन ने मना कर दिया. रेंस ने पीयर्स से ऐसा नहीं करने के लिए कहा. रोमन की वजह से ही पीयर्स ने बड़ा कदम नहीं उठाया.

रोमन रेंस का बड़ा बयान

रोमन रेंस का बड़ा बयान4 / 6

रोमन रेंस और एडम पीयर्स की थोड़ी देर बात हुई. रोमन ने कुछ शर्तों के बारे में बताया. रेंस ने कहा कि वो चाहते हैं कि जेकब फाटू उन्हें ट्राइबल चीफ मानकर उनकी सेवा करें. अगर फाटू ने ऐसा नहीं किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. पीयर्स ने रेंस की इस बात को मान लिया और अपनी सहमति जताई.

विज्ञापन

दांव पर लगा करियर

दांव पर लगा करियर5 / 6

जेकब फाटू अब करो या मरो की स्थिति में आ गए हैं. अगर WWE Clash in Italy में उनकी हार होती है, तो वो बुरी तरह फंस जाएंगे. फाटू ने रेंस की शर्त को नहीं माना तो उन्हें WWE से निकाल दिया जाएगा. अब फाटू को जीत की दरकार है. जीत से ही उनका करियर बच पाएगा.

किसकी होगी जीत?

किसकी होगी जीत?6 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी अब खतरनाक हो गई है. दोनों ने एक-दूसरे को हराने का दावा किया है. फाटू को  रेंस सबक सिखाना चाहते हैं. वहीं फाटू पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनना है. अब देखना होगा कि WWE Clash in Italy में किसकी जीत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन