Brock Lesnar: WWE Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था. वहां पर ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी कर ओबा फेमी को धराशाई किया. लैसनर ने फेमी को चार एफ-5 लगाए और उनकी हालत खराब कर दी. लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि लैसनर ने आखिरकार वापसी क्यों की. द बीस्ट ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लैसनर ने अब Raw के लेटेस्ट एपिसोड में अपना रिएक्शन दिया.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने क्या कहा?
Raw के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने वीडियो पैकेज के जरिए संदेश दिया. उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते रेसलमेनिया में मिली शानदार जीत पर आपको बधाई देने का मौका नहीं मिला. ओबा फेमी आपको बधाई. इस जीत की कीमत आपको कल्पना से ज्यादा चुकानी पड़ेगी. वैसे तो मैंने भी सालों में कई बार बुरी तरह हार खाई है, लेकिन ऐस हार कभी नहीं हुई. ये बहुत ही शर्मनाक था. रेसलमेनिया में आपने मेरी इतनी बुरी तरह पिटाई की कि मैंने कहा अब बस हो गया. ये बात मुझे रास नहीं आई. ऐसे बिल्कुल नहीं चलेगा. लैसनर तो मार खा सकता है, क्या तुम? तुम्हें एक हारे हुए और रिटायर हो चुके रेसलर से हार का सामना करना पड़ेगा. फेमी को लैसनर हराएगा. मैं फेमी पर राज करूंगा.”
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स, 25 मई, 2026: Brock Lesnar ने खाई बदला लेने की कसम, Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती
WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच
Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. फैंस इसे लेकर पूरी तरह से तैयार हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच होगा. इस मैच में एक बार फिर तगड़ा एक्शन दिखेगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस बार लैसनर बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं. उन्होंने दावा भी कर दिया है कि वो फेमी को हराकर रहेंगे. देखना होगा कि दोनों के बीच कितना तगड़ा मैच होगा.
ये भी पढ़ें: 25 साल बाद WWE दिग्गजों ने AEW में चैंपियन बनकर रचा इतिहास, फेमस रेसलर्स के 183 दिनों के टाइटल रन का अंत
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines