WWE Raw रिजल्ट्स, 25 मई, 2026: Brock Lesnar ने खाई बदला लेने की कसम, Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती
WWE Raw का एपिसोड बहुत ही तगड़ा रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने मिलकर अपना दम दिखाया. शुरुआत से अंत तक मोमेंटम बना रहा. वहीं ब्रॉक लैसनर ने भी अपने दुश्मन को संदेश दिया. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: Clash in Italy से पहले WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने खूब दिल जीता. मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी जबरदस्त काम किया. ब्रॉक लैसनर ने अपने दुश्मन को खास संदेश दिया. एक तरह से कहा जाए तो कहानियों को अच्छे ढंग से आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
पॉल हेमन का सैगमेंट
2 / 10पॉल हेमन ने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का रीमैच हाइप करने के लिए आए हैं. हेमन ने कहा कि Clash in Italy में फेमी की हालत लैसनर खराब करने वाले हैं. WWE ने इसके बाद एक वीडियो पैकेज दिखाया, जिसमें लैसनर ने फेमी धमकी दी. लैसनर ने कहा कि वो फेमी को तबाह कर देंगे.
ओबा फेमी की एंट्री
3 / 10ओबा फेमी ने शानदार एंट्री की. फेमी ने दावा किया कि वो ब्रॉक लैसनर को दूसरी बार रिटायर करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि चार एफ-5 अब पर्सनल मामला हो गया है. फेमी ने इसके बाद लैसनर के खिलाफ मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और वहां से चले गए.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
4 / 10पेंटा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जे'वॉन एवंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने तगड़े हाई-फ्लाइंग मूव्स से एक-दूसरे को धराशाई किया. एवंस ने मैच जीतने की पूरी कोशिश की. अंत में बड़ी मुश्किल से पेंटा ने एवंस को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया.
जो हेंड्री का सैगमेंट
5 / 10जो हेंड्री ने लोगन पॉल का मजाक बनाकर उन्हें घटिया इंसान कहा. हेंड्री ने पॉल के जल्द सही होने की उम्मीद जताई. ऑस्टिन थ्योरी ने पीछे से आकर दो बार चेयर से ऑस्टिन थ्योरी ने हेंड्री के ऊपर हमला किया. ऑफिशियल्स ने आकर बेबीफस स्टार को चैक किया.
टैग टीम मैच
6 / 10बेली और लायरा वैल्किरिया का मुकाबला रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की. अंत में गलती से रॉक्सन ने मिस्टीरियो पर हमला कर दिया. इसका फायदा बेली ने उठाया. उन्होंने रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली.
एलए नाइट का सैगमेंट
7 / 10एलए नाइट ने द विज़न का मजाक बनाया. साथ ही साथ द उसोज़ को लेकर भी बात रखी. नाइट ने रेंस को खराब चैंपियन बताया. जिमी उसो ने आकर नाइट को जवाब दिया. अंत में नाइट ने कहा कि वो ब्लडलाइन के बिजनेस को खत्म करके रहेंगे. इसके बाद वो वहां से चले गए.
सैथ रॉलिंस का मैच
8 / 10सैथ रॉलिंस का मुकाबला मोटेंज फोर्ड के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने अच्छा मैच फैंस को दिया. फोर्ड ने अपने एक्शन से सभी को हैरान किया. अंत में वो रॉलिंस के स्टॉम्प से पार नहीं पा पाए. रॉलिंस ने उनके ऊपर शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद ऑस्टिन थ्योरी ने स्टेज पर एंजेलो डॉकिंस के ऊपर चेयर से हमला किया.
रुसेव का मैच
9 / 10रुसेव का मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ हुआ. इस मैच को जीतने वाले स्टार को आईसी टाइटल मैच मिलेगा. दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में मिस्टीरियो रने रोलअप के जरिए मैच जीता. मैच के बाद रुसेव ने मिस्टीरियो पर हमला किया. उनका साथ ईथन पेज ने दिया. ड्रेगन ली ने आकर मिस्टीरियो को बचाया और हील स्टार्स की हालत खराब की.
मेन इवेंट
10 / 10मेन इवेंट में जेकब फाटू और रोमन रेंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. फाटू ने पहले साइन किए. फाटू ने चेयर और टेबल रिंग के बाहर फेंक दिया. रोमन ने भी आकर साइन किया. रेंस ने ऑफिशियल्स से कहा कि वो उन्हें अकेला छोड़ दें. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे को हराने का दावा किया. फाटू का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने रेंस की खूब बेइज्जत की. फाटू ने कहा कि रेंस उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए तैयार रहें.