25 साल बाद WWE दिग्गजों ने AEW में चैंपियन बनकर रचा इतिहास, फेमस रेसलर्स के 183 दिनों के टाइटल रन का अंत

AEW Double or Nothing में इस बार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. वहां पर WWE के दो दिग्गजों को तगड़ी सफलता मिली. दोनों ने टैग टीम चैंपियनशिप जीतकर अपने करियर में इतिहास रच दिया है. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE दिग्गजों को मिली सफलता

Adam Copeland and Christian Cage: AEW का Double or Nothing इवेंट खत्म हो गया है. वहां पर फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. WWE दिग्गज ऐज और क्रिश्चियन केज भी एक्शन में नज़र आए. ऐज मौजूदा समय में AEW में एडम कोपलैंड नाम से काम कर रहे हैं खैर केज और एडम को तगड़ी सफलता भी मिली. दोनों AEW टैग टीम चैंपियन बन गए हैं. इनका सामना FTR से हुआ था. ये टैग टीम मैच बहुत ही खतरनाक रहा था. मैच में बैथ फीनिक्स ने भी वापसी की. उनकी वजह से ही एडम और केज को जीत मिली.

विज्ञापन

AEW Double or Nothing में हुआ शानदार मैच

क्रिश्चियन केज और एडम कोपलैंड का टैग टीम करियर मुकाबले में दांव पर लगा था. शर्त के अनुसार अगर दोनों हार जाते हैं, तो उन्हें एक टीम के रूप में रिटायर होना पड़ेगा. आई क्विट मैच में काफी अफरातफरी देखने को मिली. दोनों टीमों ने शुरुआत से ही कड़ा रूख अपनाया. FTR के डेक्स हारवुड और कैश व्हीलर ने दोनों दिग्गजों को खूब निशाना बनाया. एक वक्त पर तो एडम को लंबे समय बाद टैग मिला. FTR ने कई बार किकआउट किया.

विज्ञापन

इस मैच में FTR की तरफ से दखलअंदाजी करने के लिए स्टोकली हैथवे भी आए. इसके बाद मामला गंभीर हो गया. वहां पर बैथ फीनिक्स ने वापसी की. उनकी वजह से कुछ देर के लिए FTR का ध्यान भटक गया. केज और कोपलैंड ने वहां से अपनी पकड़ मैच में बनाई. मैच में व्हीलर ने गलती से हैथवे पर अटैक कर दिया. केज और एडम ने डेक्स हारवुड को कंट्रोल में लेकर उनकी खूब धुनाई की और डबल सबमिशन दांव पर लगाया. अंत में हारवुड ने हार मान ली. इस तरह FTR के टाइटल रन का अंत हुआ.

विज्ञापन

25 साल बाद जीता टैग टीम टाइटल

क्रिश्चियन केज और एडम कोपलैंड ने एक बार फिर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. दोनों ने 25 साल का सूखा खत्म किया है. दोनों ने आखिरी बार 2001 में WWE में टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. केज और एडम ने टैग टीम डिवीजन में अभी तक बढ़िया काम किया है. अब AEW में भी दोनों चैंपियन बन गए हैं. देखना होगा कि इनकी आगे जाकर टाइटल रन कैसा रहता है. एडम और केज ने FTR के 183 दिनों के टाइटल रन का अंत किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ