हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Night of Champions 2025 में होने वाले 3 बड़े मैच जिनमें दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा है

WWE Night of Champions 2025 में होने वाले कुछ बड़े मैचों में दखलअंदाजी हो सकती है, जिनसे नतीजे में बड़ा बदलाव होगा. आइए इनके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन
wwe

WWE: WWE Night of Champions 2025 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. आगामी 28 जून को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. प्रशंसकों को खास सरप्राइज भी मिल सकता है. रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं. प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले मैचों में बवाल होना लाजिमी है. कोई भी मुकाबला आसानी से खत्म नहीं होगा. यहां हम आपको Night of Champions 2025 में होने वाले तीन बड़े मैचों के बारे में बताएंगे जिनमें दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा है.

रिया रिप्ली vs राकेल रॉड्रिगेज

Night of Champions में रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज के बीच स्ट्रीट फाइट मैच होने वाला है. मुकाबले में काफी मजा आएगा क्योंकि दोनों काफी ताकतवर हैं. Raw में रॉड्रिगेज ने रिप्ली को टेबल पर पटक दिया था. रिया को देखकर राकेल काफी गुस्से में हैं.

दोनों के बीच होने वाले मैच में रॉक्सन परेज की दखलअंदाजी हो सकती है. Raw में उनकी वजह से रिया का ध्यान भटक गया था. स्ट्रीट फाइट मैच में रिया के ऊपर परेज द्वारा हमला किया जा सकता है. इसके अलावा जजमेंट डे के अन्य सदस्य भी राकेल का साथ देने के लिए रिंग में आ सकते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू vs सोलो सिकोआ

पिछले एक साल से जेकब फाटू और सोलो सिकोआ नई ब्लडलाइन में साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में हुए मनी इन द बैंक इवेंट में फाटू ने सिकोआ के ऊपर हमला कर राइवलरी की शुरुआत की. दोनों के बीच Night of Champions में यूएस चैंपियनशिप मैच होगा.

फाटू और सिकोआ के मैच में भी दखलअंदाजी की संभावना है. जेसी माटेओ मुकाबले में आकर फाटू के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से जेकब को हार मिल सकती है. सोलो ने कोई ना कोई रणनीति जरूर बनाई होगी.

विज्ञापन

जॉन सीना vs सीएम पंक

Night of Champions में जॉन सीना अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच 12 साल बाद सिंगल्स मैच होने वाला है. अभी तक पंक के ऊपर सीना भारी पड़े हैं.

सऊदी अरब में जॉन सीना का आर-ट्रुथ काम खराब कर सकते हैं. ट्रुथ मैच में दखल देकर सीना के ऊपर हमला कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर पंक को जीत मिल सकती है. इसके अलावा कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन भी मैच में आकर कोई ना कोई बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अरबों के मालिक हैं John Cena-CM Punk, जानिए WWE Night of Champions से पहले दोनों की नेटवर्थ

 

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola