हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

WTC Final: 20 साल में सिर्फ एक बार हुआ है यह कारनामा, क्या लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका कर पाएगी चमत्कार?

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल पहली बार अपने नाम करने के लिए साउथ अफ्रीका को वो करके दिखाना होगा, जो पिछले 20 साल में लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ एक बार ही हो सका है।

विज्ञापन
AUS vs SA

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला रोमांचक हो चला है। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है। दूसरी इनिंग में कंगारू टीम ने गिरते-पड़ते हुए 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 144 रन लगा दिए हैं। पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। टेस्ट के तीसरे दिन प्रोटियाज टीम की कोशिश कंगारू पारी को जल्द से जल्द समाप्त करने की होगी। हालांकि, डब्ल्यूटीसी के टाइटल को पहली बार अपने नाम करने के लिए अब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा। लॉर्ड्स के मैदान पर वो करना होगा, जो पिछले 20 साल में सिर्फ एक ही बार हो सका है।

साउथ अफ्रीका लॉर्ड्स में करो कमाल!

भले ही ऑस्ट्रेलिया की हालत दूसरी पारी में खस्ता है और टीम ने अपने 8 विकेट 144 रन के स्कोर पर गंवा दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम की लीड 200 के पार पहुंच चुकी है। लॉर्ड्स के मैदान पर चौथी पारी में 200 से ऊपर का लक्ष्य चेज कर पाना कतई आसान नहीं रहता है। इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान पर पिछले 20 साल में सिर्फ एक ही बार 200 प्लस का टारगेट चेज हो सका है। यह कारनामा इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में करके दिखाया था। इंग्लिश टीम ने 279 रन चेज करते हुए जीत का स्वाद चखा था।

पहली पारी में रनों के लिए तरसे थे अफ्रीकी बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का पहली पारी में हाल बेहाल रहा था। कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे प्रोटियाज टीम के बैटर्स की एक नहीं चली थी और पूरी टीम सिर्फ 138 रन बनाकर ढेर हो गई। प्रोटियाज टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे। टीम की ओर से डेविड बेडिंघम ने सर्वाधिक 45 रन बनाए थे, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 36 रन का योगदान दिया था। हालांकि, अगर साउथ अफ्रीका को पहली बार टेस्ट क्रिकेट का चैंपियन बनना है, तो टीम के बल्लेबाजों को दूसरी इनिंग में अधिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola