हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2026: 7 जनवरी से शुरू हो सकता है महिला प्रीमियर लीग, सामने आया बड़ा अपडेट

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत साल 2026 की शुरुआत में ही होने की संभावना है. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के दो शहर में की जाएगी. टूर्नामेंट कुल 28 दिनों तक खेला जाएगा. इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 जनवरी से होने वाली है, जबकि फाइनल मैच फरवरी में खेला जाएगा.

विज्ञापन

WPL 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकबज के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 7 जनवरी से होने जा रही है, जबकि 3 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. आगामी सीजन के लिए दो शहरों को चुन लिया गया है.

क्रिकबज के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग 2026 की मेजबानी डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाली है. महिला प्रीमियर लीग 2026 की मेजबानी का चौथा सीजन मुंबई और बड़ौदा में होगा.

पहली बार जनवरी में होगा सीजन

अभी तक महिला प्रीमियर लीग के खेले गए गए तीन सीजन का आगाज मार्च के महीने ही किया गया था. लेकिन ये सीजन जनवरी में खेला जाने वाला है. इसके पीछे की वजह भारत में होने वाला टी-20 विश्व कप 2026 है. महिला प्रीमियर लीग का पहला भाग मुंबई में होने की संभावना है, जबकि दूसरा भाग बड़ौदा में होने वाला है. WPL 2026 की नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी. माना जा रहा है कि शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान इस दौरान ही किया जाएगा.

विज्ञापन

2 बार मुंबई जीत चुकी है खिताब

महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण साल 2023 में खेला गया था. मुंबई ने दिल्ली को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद साल 2024 का खिताब आरसीबी ने दिल्ली को हराकर जीता.वहीं साल 2025 का खिताब एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर अपने नाम किया. यानी 3 बार दिल्ली को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. बहरहाल आगामी सीजन में कौन सी 2 टीमें फाइनल खेलेंगी? आइए जानते हैं.

ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: सुपरमैन बनकर पकड़ा कैच, लेकिन अंपायर ने फिर भी दिया नॉट आउट, जानें क्या कहते हैं ICC का नियम 

विज्ञापन

WPL 2026 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, जी कमलिनी.

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals:) जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद.

विज्ञापन

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants): एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru): स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल.

विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz): श्वेता सहरावत.

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana Marriage: क्या रोहित-विराट होंगे स्मृति मंधाना की शादी में शामिल? वर्ल्ड कप विनिंग टीम भी आएगी नजर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola