india vs pak a catch controversy

IND A vs PAK A: सुपरमैन बनकर पकड़ा कैच, लेकिन अंपायर ने फिर भी दिया नॉट आउट, जानें क्या कहते हैं ICC का नियम 

IND A vs PAK A: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर एक विवादित कैच ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. भारतीय फैंस का मानना है कि नेहाल वढेरा और नमन धीर ने साथ मिलकर कैच पकड़ लिया, लेकिन उसके बाद भी अंपायर ने नॉट आउट दिया. फैंस इस विवाद के कारण आईसीसी का नियम जानना चाहते हैं. 

IND A vs PAK A: इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच 16 नवंबर को एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में महामुकाबला खेला गया. जहां पर एक विवादित कैच ने चर्चा बटोर ली. मैच खत्म होने के बाद कई घंटों बाद भी इस कैच का जिक्र हो रहा है. फैंस जानना चाहते हैं कि क्यों नेहाल वढेरा और नमन धीर के साथ मिलकर कैच पकड़ने के बाद भी अंपायर ने उसे नॉट आउट करार दिया. आईसीसी के बदले हुए नियम के कारण पाकिस्तानी बल्लेबाज बच गया. 

विज्ञापन

क्या अंपायर ने लिया था गलत फैसला? 

पाकिस्तान की पारी के 10वें ओवर में जब माज सदाकत बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय उन्होंने सुयश शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेला. गेंद को बाउंड्री लाइन पर नेहाल वढेरा ने कैच किया और दूसरी तरफ फेंका, गेंद को उसके बाद नमन धीर ने पकड़ लिया. हालांकि उसके बाद भी अंपायर ने नॉट आउट दे दिया. दरअसल आईसीसी के नए नियम के अनुसार जब कैच पकड़ा जाए तो दोनों ही फील्डर बाउंड्री लाइन के बाहर होने चाहिए. जोकि इस कैच के दौरान नहीं था. 

विज्ञापन

इस नियम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ